एक्सप्लोरर

Marriage Compulsion: इन तीन मजबूरियों की वजह से कभी न करें शादी, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Relationship: शादी जिंदगी का एक अहम फैसला होता है. ऐसे में शादी करने का निर्णय बहुत सोच समझकर लेना चाहिए. किसी के दबाव में आकर फैसला न लें.

Relationship Tips: शादी की कहानी कोई नई नहीं है. ना ही कोई नया रास्ता है. चाहे-अनचाहे सभी लोग इस रास्ते से गुजरते हैं. लेकिन शादी करने के लिए कई बार अजीब-अजीब किस्म के दबाव होते हैं. कभी माँ-बाप की नजर में अच्छा लड़का/ लड़की मिल जाता है तो शादी करने की बात की जाती है. वहीं कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि लोग शादियां दबाव में आकर कर लेते हैं. उनके शादीशुदा जिंदगी पर इसका बहुत बुरा असर देखने को मिलता है. कई ऐसे कारण होते हैं जिसके दबाव में आकर लोग शादी कर लेते हैं उसके बाद उन्हें अपने फैसले पर पछतावा होता है. 

मां -बाप के दवाब में आकर न करें शादी 

कभी भी  मां बाप के  दबाव में आकर शादी न करें. बहुत से लड़के/लड़कियां दबाव में आकर शादी कर तो लेते हैं लेकिन उनके रिश्तें अच्छे नहीं चलते हैं.  इसलिए तब तक शादी न करें जब तक आपकी इच्छा न हो.  मां-बाप  के दबाव में आकर अगर आप शादी करते हैं तो इसका असर आपके लाइफ पर भी पड़ेगा.  शादी माता-पिता की खुशी से ज्य़ादा अपनी खुशी के लिए करें, क्योंकि इस रिश्ते को आपको निभाना है. शादी जैसे रिश्ते की अहमियत को समझना और निभाना बहुत जरूरी है. कई बार ऐसा देखा जाता है कि शादी के बाद पार्टनर्स एक दूसरे के साथ कभी कम्फर्टेबल नहीं हो पाते हैं. यह असहजता जीवनभर के लिए उनके मन को कचोटती रहती है और तलाक की नौबत आ ही जाती है. 

ब्रेकअप के बाद शादी करने का फैसला सही नहीं 

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट जाते हैं. इससे निकलने के लिए कई तरीके लोग ढूंढते हैं. वहीं अगर किसी की एक्स की शादी हो जाए तो उसके बाद वह बाहर निकलने के लिए कई बार गलत फैसला कर लेते हैं. कई केस में ऐसा होता है. बदले की भावना में आकर आप खुद भी शादी करने का फैसला कर ले लेते हैं. ऐसे में आप अपने पिछले रिलेशनशिप के दर्द से बाहर नहीं निकल पाते हैं और शादी करके फंस जाते हैं.


सामजिक दबाव या सोशल स्टेटस के लिए न करें शादी 

सोशल स्टेटस भी बहुत बड़ी चीज मानी जाती है. कई बार लोग सोशल स्टेटस के लिए बड़े खानदान या बड़े घरों में शादी कर लेते हैं. ऐसी शादियां करने के बाद लोगों को पछताना पड़ता है. वहीं एक उम्र के बाद अगर आपके सभी दोस्तों की शादी हो गई है, तो भले ही आप शादी न करना चाहते हों लेकिन लोगों की बातें ऐसा करने पर मजबूर कर देती हैं.  कई लोग आपको, 'बुढ़ापे में शादी करोगी/करोगे क्या?', 'तुम्हारी अभी तक शादी नहीं हुई?' या 'लगता है कि ढंग का लड़का/लड़की नहीं मिल रही' इस तरह के ताने मार सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि आप दबाव में आकर अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला, यूं ही कर लें. 

Health and Fitness Tips: हफ्ते में दो बार खिचड़ी खानें से होता है वजन कम, जानें इसके गजब के फायदे

Health and Fitness Tips: रोज इस तरह Flax Seeds का सेवन करने से शरीर रहेगा फिट, जानें इसके फायदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
Gulab Jamun Recipe: क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी
क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Bathroom Cleaning Tips: बाथरूम या नल के नीचे जमी जिद्दी काई से हैं परेशान? इन घरेलू चीजों से लाएं चकाचक चमक
बाथरूम या नल के नीचे जमी जिद्दी काई से हैं परेशान? इन घरेलू चीजों से लाएं चकाचक चमक

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget