एक्सप्लोरर

44% लोग खुद को समझते हैं बॉस से बेहतर, सामने आई चौंकाने वाली रिसर्च

अगर आपको लगता है कि आप अपने बॉस से बेहतर काम कर सकते हैं, तो चिंता न करें कि आप अकेले नहीं हैं. जानें क्‍या कहती है ये चौंकाने वाली रिसर्च.

नई दिल्लीः एक रिसर्च के अनुसार, अधिकांश खासतौर पर दुखी कर्मचारियों का मानना है कि उनके बॉस अच्छा काम नहीं कर रहे हैं और वे खुद अपने बॉस के कामों को उनसे बेहतर करने में सक्षम हैं. इतना ही नहीं, इस रिसर्च में कर्मचारी-बॉस के संबंधों के बारे में कुछ दिलचस्प चीजें सामने आई हैं.

एक मल्टीलॉटो कंपनी द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में लगभग 44 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि वे अपने बॉस की तुलना में बेहतर काम कर सकते हैं. दिलचस्प है कि ऐसे कर्मचारी ज्यादातर नाखुश, असंतुष्ट और मुश्किल से नौकरी की संतुष्टि का आनंद लेते थे. शोधकर्ताओं ने लगभग 2,000 कर्मचारियों का सर्वे किया और मूल्यांकन किया कि प्रतिभागियों ने अपने बॉस के काम करने के तरीकों के बारे में क्या महसूस किया.

हैरानी की बात है कि ज्यादातर कर्मचारियों ने माना कि वे प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वे संघर्ष या संकट के दौरान अपने बॉस का समर्थन करेंगे. इससे उनकी निष्ठा के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि चाहे वे कितने भी असंतुष्ट कर्मचारी क्यों न हों, वे संकट के दौरान अपने बॉस के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे.

क्या आपको भी लगता है कि आपका बॉस आपको बिना वजह बहुत कठिन काम करवाता है? आप चिंता न करें, आप अकेले नहीं हैं. रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनके बॉस ने वो काम भी उन्हें सौंप दिया जो उनके बॉस को करना था.

सर्वे में हिस्सा लेने वाले 2,000 कर्मचारियों में से एक-तिहाई ने कहा कि उन्होंने अपने बॉस की वजह से अपनी पहली नौकरी छोड़ दी थी. इसके अलावा, 14 प्रतिशत प्रतिभागियों ऐसे थे जो अपने वर्तमान बॉस से बचने के लिए एक नई नौकरी मे हैं.

क्या आप भी इस रिसर्च के परिणामों से सहमत हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें. यदि आप अपने बॉस की वजह से नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं, तो आप ऐसे अकेले नहीं हैं.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
Home made ghewar: घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
Nelson Mandela International Day: साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget