एक्सप्लोरर

मामूली गलती आपकी जेब पर पड़ती है भारी, ज्यादा बिजली बिल के आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

जब बढ़ा हुआ बिजली बिल हमारे हाथों में आता है तो हमें जोर का झटका लगता है.लेकिन क्या आप जानते हैं मामूली लापरवाही से भी बिजली बिल में बढ़ोतरी होती है?

बिजली के इस्तेमाल के बिना आधुनिक दौर में रहना नामुमकिन है. सुविधाजनक जिंदगी गुजारने के लिए इंसान उसका आदी हो गया है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में आनेवाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कभी-कभी हमें जोर का झटका देते हैं. उन्हीं झटकों में से एक है बढ़ी हुई बिजली बिल का आना. छोटी-छोटी गलती बिजली की बढ़ी हुई शक्ल की सूरत में सामने आती है. आप सोचने लगते हैं कि आखिर क्या वजह है बिल ज्यादा आने का.

ज्यादा बिजली बिल को रोकने के लिए आसान उपाय

आप बिजली से चलनेवाले उपकरण को इस्तेमाल के बाद पावर बोर्ड में लगा रहने देते हैं, जिससे आपके उपकरण स्टैंड बाइ मोड में चले जाते हैं. जाहिर तौर पर हमें लगता है कि ये ऊर्जा की खपत नहीं कर रहे, मगर ऐसा नहीं होता. दिन भर देर तक पावर मिलते रहने की वजह से बिजली बिल में इजाफा होता है. टेलीविजन, माइक्रोवेव, कॉफी मिक्सर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और कंप्यूटर इत्यादि बिजली से चलनेले उपकरण हैं. उनके इस्तेमाल के फौरन बाद आपको चाहिए कि पावर बटन बंद कर दें या तार पावर बोर्ड से निकाल दें.

घरेलू इस्तेमाल में होनेवाली बड़ी मशीन जैसे कपड़े धोने और सुखाने की मशीन ज्यादा वोल्टेज लेती है. ये मशीन काम को आसान तो कर देती हैं मगर ज्यादा ऊर्जा की खपत करती हैं. जिससे बिजली बिल में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है. बचने के लिए कोशिश करें हफ्ते में एक बार कपड़ों को धोएं. जितने कपड़े मशीन में आसानी से धुल सकते हैं एक वक्त में उसमें उतने ही कपड़े डालें. वरना मशीन की कार्य क्षमता प्रभावित होगी और ओवरलोड होने की वजह से ज्यादा बिजली खाएगी. इसके अलावा कपड़े सुखाते वक्त भी यही तरीका अपनाएं.

छोटी-छोटी लापरवाही जेब पर पड़ती है बहुत भारी

अगर आप पूरे घर को रोशन रखने के लिए बल्ब, ट्यूब जला छोड़ देते हैं और गैर जरूरी हर कमरे के पंखे भी खुले रखते हैं, इससे भी बिजली बिल में इजाफा होता है. ज्यादा बिजली बिल आने को रोकने के लिए जहां बैठें या जहां कोई काम करें, सिर्फ उस जगह की ही लाइट जलाएं और काम खत्म होने पर फौरन बंद कर दें. पुराने उपकरणों का इस्तेमाल भी बिजली के बिल में इजाफे की एक बड़ी वजह है.

पुरानी वॉशिंग मशीन, पुरानी फ्रिज, आयरन और माइक्रोवेव को सबसे ज्यादा वोल्टेज की जरूरत होती है क्योंकि उसमें तकनीकी खराबियां भी होती हैं. जरा सी देर में ही आपके बिजली का बिल बढ़ाने के लिए ये मशीन अकेले ही काफी हैं. इसलिए, पुराने और इस्तेमाल किे गए उपकरणों को बदलें और संशोधित मशीनों के जरिए अपना काम आसान बनाएं और बिजली की भी बचत करें.

इस्लाम के लिए बॉलीवुड छोड़ने वालीं Zaira Wasim की फैन्स से गुहार, कहा- 'फैन पेज से मेरे फ़ोटो हटा लें'

प्रदूषण से कोविड-19 के जोखिम कम कर सकते हैं ये फूड, फेफड़ों की सफाई कर सांस को बनाते हैं बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget