एक्सप्लोरर

Chritmas 2022: बेहद डरावना है यहां के क्रिसमस मनाने का अंदाज, आप भी सुन रह जाएंगे हैरान

Christmas Traditions : क्रिसमस कैसे मनाया जाता है, इससे आप सभी वाकिफ होंगे. हर साल चर्च में जाकर आप इसे सेलिब्रेट भी करते होंगे. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां बेहद अनोखा और हैरान करने वाला रिवाज है.

Christmas Traditions: क्रिसमस आज पूरी दुनियाभर में मनाया जा रहा है. दुनियाभर में इसे बेहद ही खास अंदाज में मनाया जाता है. हर देश में क्रिसमस फेस्टिवल मनाने का अलग-अलग रिवाज होता है. अपने देश में भी आपने चर्च में क्रिसमस को जरूर सेलिब्रेट किया होगा. लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं, वह हैरान करने वाला है. दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जहां का क्रिसमस रिवाज देखकर आप आश्चर्य से भर जाएंगे. आइए जानते हैं...
 
नॉर्वे
नार्वे में क्रिसमस ट्रेडिशन (Christmas Traditions) के तौर पर क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों के झाड़ू छिपा देते हैं. सदियों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर लोगों का मानना है कि इस दिन बुरी आत्माएं उड़ने के लिए झाड़ूओं की तलाश करती हैं. इसीलिए लोग झाड़ू को चुरा देते हैं ताकि यह उनके हाथ न लगे.
 
पुर्तगाल
पुर्तगाल में लोग मानते हैं कि क्रिसमस के दिन उनके पूर्वज मरने के बाद क्रिसमस मनाने धरती पर आते हैं. यही कारण है कि पुर्तगाल में क्रिसमस के खास दिन खाने की टेबल पर लोग अपने पूर्वजों के नाम का भी प्लेट सजाते हैं.
 
ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया में इस दिन एक डरावने जंगली जानवर की पोशाक में एक इंसान शहर की गलियों में घूमता है. वह उन बच्चों को डराकर सजा देता है जो बुरे माने जाते हैं. रिवाज है कि सेंट निकोलस छोटे बच्चों को इनाम देते थे और उनका अकॉमप्लिस क्रमपुस शरारती बच्चों को डराता था. यही कारण है कि इस ट्रेडिशन को आगे बढ़ाने के लिए दिसंबर के पहले हफ्ते वह व्यक्ति क्रमपुस की वेशभूषा पहन बच्चों को डराता है.
 
स्‍पेन
यहां क्रिसमस बिल्कुल जुदा अंदाज में मनाया जाता है. इस दिन एक लकड़ी के लट्ठे को कंबल से ढक दिया जाता है, लकड़ी के एक हिस्से को ढ़का जाता है और दूसरे हिस्से पर नाक, मुंह और आंखें बनाई जाती है. इसे ही सबसे पहले खाना खिलाया जाता है और क्रिसमस की शाम इसे लाठी से पीटा जाता है. इसके पीछे की मान्यता है कि लकड़ी के लट्ठे ने जो भी खाया है, वह उसे शौच के रास्ते निकाल देगा. इसके बाद कंबल के नीचे से गिफ्ट लिए जाते हैं, जिन्हें घर के बुजुर्ग रखते हैं.
 
फिलीपींस
फिलीपींस के सैन फर्नांडो को क्रिसमस कैपिटल के नाम से भी जानते हैं. यहां यह फेस्टिवल इतना जबरदस्त होता है कि दुनियाभर के देश से लोग इसे देखने आते हैं. यहां क्रिसमस ईव से पहले आने वाले शनिवार को जायंट लैंटर्न फेस्टिवल मनाया जाता है. इसमें 11 गांव से लोग हिस्सा लेते हैं. हिस्सा लेने वाले लोगों को सबसे भव्य लैंटर्न बनाना होता है. ये लैंटर्न क्रिएटिव और अनोखी होती हैं. यह 6 मीटर तक लंबा हो सकता है. इसमें बिजली के बल्ब लगाए जाते हैं, जिसे जलाने पर लैंटर्न काफी खूबसूरत दिखती है।
 
वेनिजुएला 
वेनिजुएला की राजधानी काराकास में क्रिसमस का अंदाज बेहद अनोखा होता है. क्रिसमस पर शहर के लोग चर्च पहुंचकर अपने अंदाज में फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हैं. यहां के लोग चर्च रोलर स्केट्स से स्केटिंग करते जाते हैं. यह ट्रेडिशन का हिस्सा है.
 
यूक्रेन 
यहां क्रिसमस ट्री अनोखे अंदाज में सजाया जाता है. क्रिसमस ट्री को मकड़ी के जालों से सजाने की परंपरा है. एक कहानी के अनुसार, एक गरीब महिला जब अपने बच्चे के लिए क्रिसमस ट्री को सजा नहीं पा रही थी, तब मकड़ियों को उस पर दया आई और उन्होंने पूरे क्रिसमस ट्री को अपने जाले से सजाया था। तभी से यह रिवाज चला आ रहा है.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget