एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बनाएं टेस्टी अखरोट के कबाब, एकदम टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

Healthy Kabab Recipe: अखरोट बहुत हेल्दी ड्राईफ्रूट है. आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. आप अखरोट से ये टेस्टी कबाब बनाकर भी खा सकते हैं. जानिए अखरोट कबाब की रेसिपी.

Akhrot Kabab Making Tips: स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग के लिए अखरोट खाने की सलाह दी जाती है. वैसे तो सारे ड्राईफ्रूट्स सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन अखरोट को हार्ट, दिमाग और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. आपको अखरोट जरूर खाना चाहिए. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अखरोट मदद करता है. अखरोट खाने में बहुत टेस्टी नहीं होते, इसलिए कई बार बच्चे अखरोट खाने में आनाकानी करते हैं. आज हम आपको अखरोट से बनने वाली एक टेस्टी डिश बता रहे हैं जिसे बच्चे और बड़े सभी खूब चाव से खाएंगे. जानिए अखरोट से कैसे बनाएं टेस्टी कबाब.  

अखरोट कबाब के लिए सामग्री

  • अखरोट- ½ कप टुकड़े
  • आलू- 2 मीडियम उबले हुए 
  • पनीर- 2 टेबलस्पून 
  • देगी मिर्च पाउडर- ½ टीस्पून 
  • कश्मीरी मिर्च पाउडर- ½ टीस्पून 
  • गरम मसाला- ½ टीस्पून 
  • धनिया पाउडर- ½ टीस्पून 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 टीस्पून 
  • हरी मिर्च- 2 कटी हुई
  • ऑयल- 4 टेबलस्पून
  • स्वादानुसार नमक

 
अखरोट कबाब की रेसिपी
1- कबाब बनाने के लिए अखरोट को ब्लांच कर लें और टुकड़ों में काट लें. 
2- अब उबले आलू और पनीर को कद्दूकस कर लें.
3- किसी मिक्सिंग बाउल में आलू, पनीर, ऑयल, अदरक-लहसुन पेस्ट, कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, देगी मिर्च और अखरोट डालें.
4- अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और रख दें.
5- अब इनसे कबाब जैसी शेप बनाकर तैयार सभी कबाब को आधे घंटे लिए फ्रीज़र में रख दें.
6- किसी कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम फ्लेम पर कबाब को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक फ्राई करें. 
7- फ्राई किए हुए कबाब को किसी टिशू पेपर पर रखते जाएं.
8- तैयार हैं टेस्टी अखरोट कबाब आप इसे चटनी के साथ खाएं. 

ये भी पढ़ें: Quick Recipe: घर पर ही बनाएं मार्केट जैसे स्पाइरल पोटैटो, जानें क्विक एंड टेस्टी रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget