एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियां जाने से पहले जरूर ट्राई करें हरी मटर के परांठे, खाने में लगते हैं बहुत स्वादिष्ट

Peas Stuffed Paratha Recipe: हरी मटर के परांठे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. सर्दियों में मटर बहुत सस्ती हो जाती है. आप नाश्ते में पौष्टिकता से भरपूर मटर के परांठे बनाकर खा सकते हैं.

Peas Paratha Recipe: सर्दियां जाने वाली हैं. इस सीजन में मटर बहुत सस्ती मिलती है. अगर आप मटर की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो मटर के परांठे बनाकर खा सकते हैं. मटर के परांठे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. ज्यादातर लोग आलू, बथुआ, गोभी, मूली और मेथी के परांठे बनाते हैं, लेकिन एक बार अगर आप मटर के परांठे खाएंगे तो खाते रह जाएंगे. हरे रंग के मटर के परांठे स्वाद और सेहत से भरपूर हैं. मटर में कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं. मटर खाने से शरीर को आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर प्राप्त होता है. मटर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं. आप आसानी से घर पर मटर के परांठे बना सकते हैं. जानते हैं रेसिपी- 

मटर के परांठे बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Peas Parantha)

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 छोटे चम्मच तेल
  • आटे में थोड़ा नमक 
  • पिठ्ठी बनाने के लिए एक कप हरी मटर के दाने
  • 2 हरी मिर्च
  • आधा इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा
  • 1/6 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर 
  • 1 टेबल स्पून कटा हुआ धनिया

मटर का पराठा बनाने की रेसिपी ( Matar Paratha Recipe)

1- सबसे पहले नमक और तेल मिलाकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ लें.
2- अब गुथे हुए आटे को 15-20 मिनट तक ढ़ककर रख दें.
3- अब मटर के दानों को हल्का नरम होने तक उबाल लें. 
4- पूरा पानी अच्छी तरह से निकालकर ठंडा होने के बाद दरदरा पीस लें. 
5- अब इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक कद्दूकस की हुई और हरा धनिया मिक्स कर लें.
6- मटर में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
7- गैस पर तवा गरम होने के लिए रख दें. अब आटे से लोई लेकर 2-3 इंच बड़ा लोग बेल लें.
8- अब बेले हुए परांठे पर थोड़ा सा तेल लगाकर 1 या डेड़ चम्मच मटर की पिठ्ठी तेल लगे हिस्से पर रखकर बंद कर दें.
9- अब हथेली से दबा कर थोड़ा बड़ा कर लें और सूखा आटा लेकर हल्के हाथ से रोटी के बराबर बेल लें.
10- ध्यान रखें पराठा बेलते समय फटना नहीं चाहिये. अब पराठे को गरम तवे पर डाल दें. 
11- दोनों ओर से घी या ऑयल लगाकर ब्राउन होने तक परांठे को सेक लें.
12- मटर के परांठे को आप हरी चटनी या टमाटर की सॉस के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: रोज खाएं विटामिन से भरपूर सेब का मुरब्बा, बनाने में लगते हैं सिर्फ 10 मिनट, ये है रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है बदबू, डिटर्जेंट नहीं ये चीजें बदलें
कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है बदबू, डिटर्जेंट नहीं ये चीजें बदलें
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget