एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बची हुई दाल से बनाएं मसालेदार परांठे, तैयार करें टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट

Kitchen Hacks: खाने में अगर दाल बच जाए तो उसे फेंकने की बजाय, फटाफट मसालेदार दाल के परांठे बना लें. ये परांठे सभी को खूब पसंद आते हैं. आप नाश्ते में हेल्दी दाल के परांठे बना सकते हैं. ये है रेसिपी.

Leftover Dal Paratha: ज्यादातर घरों में खाने में रोज दाल बनती है. ऐसे में कई बार जब कोई खाना नहीं खाता तो दाल बच जाती है. बची हुई दाल को दोबारा खाने का किसी का मन नहीं करता. ऐसे में आप बची हुई रात की दाल से कुछ नई डिश बना सकते हैं. आप बची हुई दाल से मसालेदार परांठे तैयार कर सकते हैं. बच्चों को ये परांठे खूब पसंद आते हैं. कई बार जब बच्चे दाल खाने में नखरे दिखाते हैं आप उन्हें दाल से बने ये स्वादिष्ट परांठे खिला सकते हैं. इससे आपकी बची हुई दाल का भी उपयोग हो जाता है और एक हेल्दी नाश्ता भी बन कर तैयार हो जाता है. दाल के मसालेदार परांठे बनाना काफी आसान है. जानते हैं इसकी रेसिपी

दाल का परांठा बनाने के लिए सामग्री

2 कप गेहूं का आटा (जितनी दाल हो उसके हिसाब से)
1 कटोरी बची हुई दाल
3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
3-4 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक
½ छोटी चम्मच जीरा
½ छोटी चम्मच गरम मसाला
2 बारीक कटी हरी मिर्च

दाल का परांठा बनाने की रेसिपी

1 सबसे पहले आटे में थोड़ी जगह बनाकर दाल को डाल लीजिए. 
2 अब इसमें जीरा, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, गरम मसाला और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दें.
3 दाल को आटे में मिक्स करते हुए पराठे जैसा नरम आटा गूंथ लें.
4 कोशिश करें कि आटे को दाल में ही पूरा गूंथ लें, अगर आटा ज्यादा सूखा लगे तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल लें.
5 अब आटे को 15-20 ढ़ककर रख दें. जिससे आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए.
6 आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
7 अब लोई बनाकर अपने मनपसंद शेप के गोल, तिकोने या चौकोर परांठे बना लें.
8 परांठे में परत बनाने के लिए तेल लगा लें. इससे परांठे बहुत अच्छे बनते हैं.
9 इस तरह के परांठे को हल्का मोटा बेल कर तैयार करें. घी लगाकर अच्छी तरह से मीडियम फ्लेम पर सेक लें.
10 दाल के मसालेदार गर्मागरम परांठे तैयार हैं. आप इन्हें सॉस, धनिया की चटनी या दही से खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: इन ट्रिक्स से मैदा, सूजी और बेसन में लगने वाले कीड़ों से पाएं छुटकारा, जानें

</p>

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget