एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में अदरक लहसुन का पेस्ट बनाकर ऐसे कर लें स्टोर, पूरे साल नहीं खराब होगा

Ginger Garlic Paste: दाल और सब्जी में अदरक-लहसुन का इस्तेमाल तो सभी के घरों में होता है. आज हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाकर इसे 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं.

Ginger Garlic Paste Storage: सर्दियों में एकदम अच्छी क्वालिटी का अदरक मिलता है. इस वक्त अदरक काफी सस्ता भी होता है. ऐसे में ज्यादातर घरों में अदरक लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी अदरक लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल काफी करते हैं तो ठंड में अदरक लहसुन का पेस्ट बनाकर रख लें. इसे आप पूरे 6 से 8 महीने तक चला सकते हैं. खाने में जब तक प्याज, अदरक और लहसुन का तड़का न हो खाने का मजा फीका सा लगता है. दाल और सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग खूब लहसुन-अदरक का इस्तेमाल करते हैं. ऑफिस जाने वाली महिलाएं जिन्हें जल्दी-जल्दी सारा काम करना पड़ता है उनके लिए सुबह उठकर लहसुन छीलना और अदरक लहसुन का पेस्ट बनाना बड़ा झंझट का काम होता है. आज हम आपकी परेशानी दूर करने के लिए एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप रोज-रोज अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के झंझट से मुक्ति पा सकते हैं. इस तरह आप पूरे 6 महीने तक अदरक लहसुन के पेस्ट को स्टोर कर सकते हैं. 

इस तरह स्टोर करें लहसुन-अदरक का पेस्ट

1- सबसे पहले अदरक को छील लें और मोटे-मोट टुकड़ों में काट लें.
2- अब लहसुन को छीलकर कलियां निकाल लें. 
3- आप चाहें तो अदरक और लहसुन की मात्रा बराबर ले सकते हैं या फिर लहसुन थोड़ा ज्यादा रख सकते हैं.
4- अब इसे मिक्सी में अच्छी तरह से बारीक पीस लें.
5- अब इस पेस्ट को आइस ट्रे में चम्मच की मदद से डाल दें.
6- आइस ट्रे को प्लास्टिक रैपर से रैप करके फ्रिजर में 12 घंटे के लिए रख दें.
7- जब अदरक लहसुन का पेस्ट जम जाए तो आइस क्यूब को निकालकर एक बड़े प्लास्टिक बैग में पैक कर दें और जिप लगा दें.
8- अब जब भी आपको अदरक-लहसुन का पेस्ट इस्तेमाल करना हो आप एक दो क्यूब्स अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल लें. 
9- इस तरह आप अदरक-लहसुन के पेस्ट को 4 से 6 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं. 
10- अगर आपको 6 महीने से ज्यादा इसे चलाना है तो अदरक और लहसुन के पेस्ट को किसी एयर टाइट कंटेनर में रख लें और ऊपर से 3 से 4 चम्मच विनेगर डाल दें.
11- इससे अदरक और लहसुन के पेस्ट का रंग थोड़ा बदल जाएगा, लेकिन आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.
12- अब जब भी इस्तेमाल करें विनेगर के नीचे से पेस्ट का इस्तेमाल करते रहें. सबसे आखिर में विनेगर वाला ऊपरी हिस्सा इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: घर पर आसानी से बनाएं Persian Salad, मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस और मोटापा हो जाएगा दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget