एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: अंडे की बदबू से हैं परेशान, तो इन तरीकों से झटपट साफ करें बर्तन

Egg Smell Removing Tips: कई बार अंडा बनाने और खाने वाले बर्तन में गंध रह जाती है जो कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. आज हम आपको अंडे की बदबू दूर करने के उपाय बता रहे हैं आप भी फॉलो कर सकते हैं.

Kitchen Hacks: आजकल की व्यस्त जिंदगी (Busy life) में लोगों के पास खाना बनाने के लिए बहुत कम समय है. यही वजह है कि लोग बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं. हालांकि जो लोग हेल्थ को लेकर अलर्ट रहते हैं वो अपनी किचन से ही कुछ सिंपल और हेल्दी ऑप्शन तैयार कर लेते हैं. इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है अंडा और उससे बनी डिश. अंडा से आप फटाफट एगकरी, भुर्जी,ऑमलेट, हाफफ्राई बना सकते हैं. अंडे से बनी ये चीजें लोगों को काफी पसंद आती हैं. इन्हें बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और ये आपके लिए हेल्दी ऑप्शन भी है. हालांकि अंडे बनाने के बाद बर्तन को साफ करना काफी मुश्किल होता है. अंडे बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में ज्यादातर बदबू आने लगती है. अगर बर्तनों को ठीक से नहीं धोया जाए तो ये बदबू लंबे समय तक बनी रह सकती है. आज किचन हैक्स में आपको अंडे की बदबू को दूर करने का तरीका बता रहे हैं. जानते हैं कैसे 

सिरका- सिरका से बर्तन चमकने लगते हैं और इससे किसी भी तरह की गंध और बदबू को भी दूर किया जा सकता है. अगर किसी बर्तन में अंडे की बदबू आ रही है तो आप बर्तन में थोड़ी देर के लिए सिरके की कुछ बूंदें डाल कर रख दें. अगर सिरके का स्प्रे है तो उसकी कुछ बूंदें छिड़क दें. थोड़ी देर बाद बर्तन को साबुन से धो लें. अंडे की स्मैल चली जाएगी.

नींबू- अंडा के बर्तन को साफ करने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए बर्तन में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर छोड़ दें. आप चाहें तो बर्तन को साफ करते वक्त कटा हुआ नींबू भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब बर्तन में गरम पानी डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. अब अच्छी तरह धो लें और साबुन से साफ कर लें. इससे अंडे की बदबू दूर हो जाएगी. आप चाहें तो नींबू वाले लिक्विड सोप को थोड़ी देर बर्तन पर लगा दें फिर साफ कर लें. 

बेसन- अगर अंडा बनाने वाले बर्तन और खाने वाले बर्तन में बहुत ज्यादा बदबू आ रही है तो आप थोड़ा सा बेसन बर्तन पर रगड़ दें. अब बर्तन को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. उसके बाद बर्तन को किसी अच्छे डिश वॉशर सोप से साफ कर लें. अंडे की बदबू पूरी तरह से गायब हो जाएगी.

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा से किसी भी तरह की गंध को दूर किया जा सकता है. बदबू दूर भगाने और साफ करने का ये काफी कारगर तरीका है. अंडे की बदबू को भी आप बेकिंग सोडा से दूर कर सकते हैं. इसके लिए बर्तन पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. बाद में साबुन से अच्छी तरह साफ कर लें. आप चाहें तो बेकिंग सोडा का घोल बनाकर भी उससे बर्तन को साफ कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: न खराब होगी न लाल होगी हरी मिर्च, इस ट्रिक से लंबे समय तक स्टोर करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget