एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: अदरक छीलने के 3 सबसे आसान तरीके, सिर्फ 2 मिनट लगेंगे और बने रहेंगे पौष्टिक तत्व

Ginger Peeling Tips: सर्दियों में सब्जी और चाय में अदरक का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है, लेकिन अदरक को छीलना काफी मुश्किल होता है. हम अदरक छीलने के 3 सिंपल तरीके बता रहे हैं. आप इन्हें जरूर ट्राई करें.

How To Peel Ginger: सर्दियों में सब्जी और दाल से लेकर चाय तक ज्यादातर चीजों में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है. अदरक का तीखा फ्लेवर स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है. सर्दियों में अदरक वाली चाय सर्दी-जुकाम को दूर भगाने का काम करती है. लोग दाल, सब्जी और चटनी में भी अदरक का इस्तेमाल करते हैं. आयुर्वेद में दवाओं में भी अदरक का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग अदरक को छीलकर इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ लोग छिलके के साथ ही उपयोग कर लेते हैं. हालांकि खाने में अगर अदरक का छिलका मुंह में आ जाता है तो अच्छा नहीं लगता है. आज हम आपको अदरक को छीलने के बड़े ही आसान तरीके बता रहे हैं. इससे आप सिर्फ 2 मिनट में अदरक छील सकते हैं. जानते हैं अदरक छीलने का तरीका.

1- चम्मच का इस्तेमाल करें- अगर आप अदरक को छीलने के लिए चाकू या पिलर का इस्तेमाल करते हैं तो ये अदरक छीलने का सही तरीका नहीं है. इस तरह अदरक छीलने में काफी समय लगता है और मुश्किल होती है. इसकी बजाय आप चम्मच से अदरक छीलने की कोशिश करें. अगर कोई धारदार स्कूप वाली चम्मच हो तो उससे आसानी से अदरक का छिलका उतर जाता है. इस तरह अदरक छीलने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और अच्छी तरह से छिलका निकल जाता है.

2- 10 मिनट पहले फ्रिज से निकाल दें- ज्यादातर लोग अदरक को फ्रिज में रखते हैं. इससे अदरक लंबे समय तक फ्रेश बनी रहती है. बाहर रखने पर अदरक का छिलका सूख जाता है, जिससे छीलने में परेशानी होती है. अगर आप अदरक को फ्रिज में रखते हैं तो इस्तेमाल करने से करीब 10 मिनट पहले उसे बाहर निकाल दें.  अदरक जब रूम टेम्परेचर पर आ जाए तो उसे चाकू की मदद से  छील लें. ऐसा करने से सिर्फ 2 मिनट में अदरक छिल जाएगी. 

3- टुकड़ों में काट लें- अदरक की शेप काफी टेढ़ी-मेढ़ी होती है, जिससे छीलने में दिक्कत होती है. ऐसे में आप अदरक को छीलने से पहले उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. उन टुकड़ों को आसानी से छील ले. अदरक को 1 से 2 इंच के टुकड़ों में काट सकते हैं.  इस तरह अदरक को स्टोर करने पर ये जल्दी खराब भी नहीं होती और छोटे टुकड़ों को छीलना भी आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बदबूदार सिंक से आने लगेगी खुशबू, इस ट्रिक से साफ करें किचन की सिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget