एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: क्रिसमस पर बच्चों के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट केक, बिना अंडे के कुकर में ऐसे करें तैयार

Chocolate Cake Recipe: क्रिसमस हो या न्यू ईयर पार्टी, बच्चों को खाने के लिए केक जरूर होना चाहिए. ऐसे में आप घर में स्वादिष्ट एगलेस चॉकलेट केक बना सकते हैं.

Christmas Special Cake Recipe: क्रिसमस पर बच्चों के सेंटा और केक का सबसे ज्यादा क्रेज रहता है. बच्चों को तो केक खाने का बहाना चाहिए. ऐसे में आप बच्चों की पसंद का चॉकलेट केक आसानी से घर में भी बना सकते हैं. कुछ लोग मार्केट से बने क्रीम केक खाने में परहेज करते हैं. कुछ लोगों को अंडे वाला केक पसंद नहीं होता है. ऐसे में आज हम आपको बिना अंडे और बिना माइक्रोवेब के घर में केक बनाना बता रहे हैं. आप इस केक को कुकर में आसानी से बना सकते हैं. ये केक खाने में बहुत स्वादिष्ट और स्पंजी बनता है. वेजिटेरियन लोगों को ये एगलेस चॉकलेट केक काफी पसंद आएगा. बच्चों की क्रिसमस पार्टी के लिए आप ये केक बना सकते हैं. जानते हैं रेसिपी.

केक बनाने के लिए सामग्री

मैदा- 2 कप
बेकिंग पाउडर- 2 चम्मच
सोडा- छोटी आधा चम्मच 
कंडेंस्ड मिल्क- 3/4 कप 
कोको पाउडर- 1/4 कप
मक्खन- 1/4 कप पिघला हुआ
वनीला एसेंस- आधी बड़ी चम्मच
पिसी शक्कर- 3/4 कप
1 चुटकी नमक

चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी 

1- सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, शक्कर, बेकिंग पाउडर और सोडा को अच्छी तरह सूखा ही मिक्स कर लें. 
2- अब एक बाउल में वनीला एसेंस, मक्खन और कंडेंस्ड दूध को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
3- अब मैदा के मिक्स और कंडेंस्ड मिल्क को अच्छी तरह मिलाकर फेंटते हुए स्मूद पेस्ट बना लें
4- अब जो बैटर तैयार हुआ है उसे किसी ऊंचे बेकिंग पैन में डाल दें.
5- अपने कूकर को 5 मिनट तक तेज गैस पर गर्म कर लें.
6- जब कुकर गर्म हो जाए तो बैटर वाले पैन को कुकर के अंदर रखकर कुकर के ढ़क्कन से ढ़क दें.
7- ध्यान रखें आपको कुकर का ढक्कन सिर्फ ढ़कने के लिए इस्तेमाल करना है इसे टाइट बंद नहीं करना जैसे सीटी आती है.
8- आपको केक बेक करते वक्त नमक या पानी जैसी किसी चीज का इस्तेमाल नहीं करना है. 
9- अब  धीमी आंच पर केक को आधे घंटे तक बेक होने दें. कुकर के ढक्कन को हटाकर चाकू की मदद से केक को चेक कर लें. 
10- अगर केक चाकू पर चिपक नहीं रहा तो समझो केक पूरी तरह बेक हो चुका है.
11- आप इस केक को चॉकलेट सीरप डालकर या आइसक्रीम के साथ भी खा सकते हैं. 
12- बच्चों की पार्टी के लिए ये परफेक्ट और टेस्टी केक है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बच्चों की पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक्स, घर पर बनाएं आलू नगेट्स, जानिए रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget