एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बासमती चावल को बनाएं एकदम खिला-खिला, इस ट्रिक से बढ़ाएं चावल का स्वाद

Rice Cooking Tips: खिले-खिले चावल (Rice) खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन कई लोगों के चावल चिपचिपे बनते हैं. जिससे स्वाद भी बिगड़ जाता है.

Rice Cooking Tips: खाने में अगर चावल (Rice) मिल जाए तो स्वाद और बढ़ जाता है. कढ़ी-चावल, दाल-चावल, छोले-चावल और राजमा-चावल लोगों को खूब पसंद आते हैंो. अगर इन सब्जियों के साथ चावल न हों तो खाना अधूरा लगता है. कुछ लोगों को चावल इतने पसंद होते हैं कि बिना चावल के उनका पेट नहीं भरता है. चावल खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. बच्चों से लेकर बड़ों को चावल खूब पसंद आते हैं. लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनके चावल खिले-खिले नहीं बनते, चिपचिपे बनते हैं. घर में कोई रिश्तेदार आए तो अच्छे और खिले-खिले चावल बनाने की कोशिश रहती है. अगर बिरियानी बनाएं तो भी चावल अच्छे बनने चाहिए. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इस सिंपल ट्रिक को अपनाकर बासमती चावल (Basmati Rice) को एकदम खिला-खिला बना सकते हैं. 

इस तरह बनाएं खिले-खिले चावल 
-आपको 250 ग्राम बासमती चावल चाहिए
-इसके लिए आपको 400 मिली लीटर पानी चाहिए
-स्वादिष्ट चावल बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच घी की जरूरत है
-इसके लिए आपको आधा कटा हुआ नींबू चाहिए.
-नमक स्वादानुसार चाहिए.

बासमती चावल बनाने की विधि
1- चावल बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी तरह से इसे धो लें.
2- अब धुले हुए चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
3- अब किसी पैन में 400 मिली लीटर पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर रख दें. 
4- पानी के उबलने के बाद इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें.
5- अब पानी में चावल डालकर पैन को ढक दें.
6- करीब 15 मिनट के बाद चावल में आधा नींबू निचोड़ दें और ढक दें.
7- थोड़ी देर बाद चावल को चेक करें. अगर चावल आसानी से दब जाएं तो समझिए कि पक गए हैं.
8- अब किसी छन्नी की मदद से चावल का पानी निकालकर, एक बर्तन में फैलाकर रख दें.
9- जब चावल से पानी पूरी तरह निकल जाए, तो इसमें घी डाल दें. 
10- ध्यान रखें चावल में हाथों से घी को मिलाएं, ज्यादा चलाने से चावल टूट जाते हैं. 
11- 10-15 मिनट बाद आपके चावल पूरी तरह से खिल जाएंगे.
12- अब आप गर्मागरम खिले-खिले चावल को दाल, छोले, राजमा या कढ़ी के साथ सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जीभ के रंग से पता करें सेहत का हाल, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रिश्ता टूटने से बचाना है तो आशुतोष राणा का यह ‘गोल्डन रूल’ अभी जान लीजिए, खोल देगा आपकी आंखें
Exclusive: रिश्ता टूटने से बचाना है तो आशुतोष राणा का यह ‘गोल्डन रूल’ अभी जान लीजिए, खोल देगा आपकी आंखें
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री
IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

वीडियोज

Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget