एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इस तरह चमकाएं पीतल और तांबे के पुराने बर्तन, मिलेगी नई जैसी शाइन

Pooja Vessel Cleaning: पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने में काफी समय और मेहनत लगती है. पूजा के बर्तनों को चमकाना भी आसान काम नहीं है. आप इन ट्रिक से पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ कर सकते हैं.

Copper And Brass Dish Cleaning Tips: पुराने जमाने में सभी के घरों में ज्यादातर मिट्टी, पीतल और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन वक्त बदलते ही स्टील ने इन बर्तनों को पुराना कर दिया. अगर किसी के पास पीतल और तांबे के बर्तन होते भी हैं तो इन्हें साफ करना अपने आप में बड़ा टास्क है. घर में इस्तेमाल होने वाले पूजा के बर्तन अभी भी ज्यादातर पीतल और तांबे के ही होते हैं. ऐसे में कई बार इन बर्तनों को चमकाने में ही घंटो लग जाते हैं. पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन घी और तेल से गंदे हो जाते हैं. अगर इन बर्तनों को लंबे समय तक साफ नहीं किया जाए, तो इनके दाग इतनी जिद्दी हो जाते हैं कि आसानी से नहीं निकलते. पीतल और तांबा धातु से बने होने की वजह से कई बार ये बर्तन काले भी पड़ जाते है. आज हम आपको पूजा के बर्तन और दूसरे पीतल या तांबे के बर्तनों को साफ करने का सिंपल तरीका बता रहे हैं. आइये जानते हैं. 

1- पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप इमली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए इमली को भिगो कर पल्प बना लें. अब इस पल्प से बर्तन को रगड़ कर साफ करें. स्क्रबर से मांजने के बाद बर्तनों को साफ पानी से धो लें.

2- पूजा या दूसरे पीतल के बर्तनों को साफ करने का एक तरीका है कि एक नया स्कॉच ब्राइट लें और उसमें डिटर्जन पाउडर लगा कर बर्तन को रगड़ें. आपको इसे सूखा ही रगड़ना है. जब बर्तनों में चमक आ जाए, तो इसे पानी से धो लें.

3- आप 2 चम्मच गेहूं के आटे में, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच सफ़ेद सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें. अगर सिरका नहीं है तो नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इस पेस्ट को पूजा के बर्तनों पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें. फिर रगड़ कर साफ कर लें.

4- आप चाहें तो नमक के पानी से भी बर्तनों को साफ कर सकते हैं. इसके लिए कटे हुए नींबू पर नमक डालकर बर्तनों पर रगड़ें. इसके अलावा किसी टूथपेस्ट से भी बर्तन चमकने लगते हैं. पेस्ट को बर्तनों पर लगाकर रख दें. थोड़ी देर बार स्क्रबर से रगड़ कर धो दें.

5- आप चाहें तो पूजा के बर्तनों को सफेद विनेगर से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए सफेद विनेगर को पानी में डालकर 1 घंटे तक उबालें. अब इसमें साबुन और पानी मिला लें. अब इस घोल से बर्तनों को अच्छी तरह साफ करें. 

ये भी पढ़ें: घर की पुरानी चीजों को फेंकने के बजाए ऐसे करें यूज, घर में बनाएं खूबसूरत गार्डन

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget