एक्सप्लोरर

होली स्पेशल: होली पर बनाएं पारंपरिक मिठाई लौंग लता, खाने वाले खाते रह जाएंगे

होली के मौके पर आप गुजिया की जगह लौंग लता बना सकते है. ये खाने में गुजिया से ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. इसमें आने वाली लौंग की खुशबू इसके स्वाद को और बढ़ा देती है.

होली पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. होली पर खासतौर से गुजिया बनाने का चलन है. गुजिया में कई तरह की डिजाइन और भरावन से अलग-अलग तरह की गुजिया तैयार की जाती हैं. आज हम आपको लौंग लता बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. वैसे लौंग लता बंगाल की मिठाई मानी जाती है. इसे बंगाली त्योहारों पर बनाया जाता है, लेकिन होली पर बहुत सारे लोग लौंग लता खाते और बनाते हैं. लौग लता को आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं. इसमें आने वाली लौंग की महक इसे और भी लजीज बना देती है. जानते हैं घर पर लौंग लता कैसे बना सकते हैं.

लौंग लता बनाने के लिए सामग्री

  • कटे हुए मेवा- करीब आधा कटोरी
  • मैदा- 50 ग्राम
  • मावा- 25 ग्राम
  • नारियल पाउडर- आधी छोटी चम्मच
  • खसखस- आधी छोटी चम्मच
  • साबुत लौंग- 5-6
  • इलायची- 1-2
  • गुलाब जल- 1 छोटी चम्मच
  • घी- 200 ग्राम
  • चीनी- 100 ग्राम

लौंग लता बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले मैदा छान लें और एक छोटी चम्मच घी का मोयन डालकर कम पानी से मुलायम आटा गूंथ लें. 
2- फिर किसी पैन में मावा डालकर कम आंच में हल्का गोल्डन होने तक भून लें.
3- अब इसमें भरावन के लिए नारियल, इलायची पाउडर, खसखस और मेवा डालकर मिला लें. 
4- अब एक दूसरे पैन में चीनी और 1 कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें.
5- चाशनी तैयार होने पर इसमें गुलाब जल मिलाकर और गैस बंद कर दें.
6- लौंग लता बनाने के लिए आटे से छोटी लोइयां बनाकर बेल लें. 
7- अब एक बेली हुई रोटी में एक बड़ी चम्मच भरावन भरकर चौकोर चारों ओर से बंद कर लें और ऊपर से लौंग लगा दें. 
8- आपको ऐसे ही सारी लौंग लता बनाकर तैयार करनी हैं.
9- अब कढ़ाही में घी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म होने के लिए रख दें. 
10- घी गर्म होने पर लौंग लता डालकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें. 
11- सेकने के बाद सभी लौंग लता को 15 से 20 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रख दें.
12- जब लौंग लता चाशनी में नरम हो जाए तो इन्हें निकालकर किसी प्लेट में रख दें.

ये भी पढ़ें: होली स्पेशल: मावा नहीं है तो सूजी से बनाएं रसगुल्ले, जानिए रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget