एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: दही भल्ला की स्पेशल रेसिपी, मार्केट से भी सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले

Dahi Bhalla: अगर आपको खट्टा, मीठा और कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप दही भल्ला बना सकते हैं. हम आपको एकदम मुलायम दही भल्ले बनाने की कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं. जिससे एकदम मार्केट जैसे दही भल्ले बनेंगे.

Dahi Bhalla Recipe: दही भल्ला खाना भला किसे पसंद नहीं होगा. होली, दिवाली या दूसरे त्योहार पर दही भल्ला खाने का चलन है. दही भल्ला आप घर में भी बना सकते हैं. उड़द की दाल और दही से बना भल्ला खाना में बहुत स्वादिष्ट लगता है. वैसे तो मार्केट में दही भल्ला हमेशा मिलता है, लेकिन घर का बना दही भल्ला खाने में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. हालांकि कई लोग कहते हैं कि घर पर बना दही भल्ला कड़ा हो जाता है. आज हम आपको एकदम सॉफ्ट दही भल्ले बनाना बता रहे हैं. इस रेसिपी से एकदम रुई जैसे सॉफ्ट और स्वादिष्ट दही भल्ले बनेंगे. 

दही भल्ले बनाने के लिए सामग्री

  • उड़द दाल- 2/3 कप धुली
  • मूंग दाल- 1/3 कप धुली
  • किशमिश- 8
  • कटी हरी मिर्च- 2
  • कटी अदरक- 1 टुकड़ा
  • हींग- 1/4 टीस्पून
  • तलने के लिए तेल
  • दही- 300 ग्राम
  • पिसी चीनी- 1 टेबलस्पून 
  • भुना जीरा- 1/2 टीस्पून 
  • काला नमक- 1/4 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून
  • मीठी चटनी- 1 टेबलस्पून
  • हरी चटनी- 1 टेबलस्पून

दही भल्ले बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले उड़द और मूंग की दाल को अलग-अलग बर्तनों में करीब 5 घंटे तक भिगो दें. 
2- अब उड़द की दाल से पूरा पानी छान दें और मिक्सी में बारीक पीस लें.
3- इसी तरह मूंग की दाल को छानकर बारीक पीस लें.
4- अब उड़द और मूंग दाल के पेस्ट को मिला लें और अच्छी तरह से फेंट लें.
5- दाल को फेंटते वक्त ध्यान रखें कि आप एक ही दिशा में फेंटे. यानी बाएं से दाएं या फिर दाएं से बाएं डायरेक्शन में ही फेंटना है.
6- करीब 10 मिनट तक इस पेस्ट को फेंट लें. बेटर अच्छी तरह फेंटा है तो इसे पानी में डालकर चेक कर लें. अगर पानी में बैटर ऊपर तैरने लगे तो समझो अच्छी तरह फेंट लिया है. 
7- अब इस पेस्ट में किशमिश, हरी मिर्च, अदरक डालकर और थोड़ी देर फेंट लें.
8- अब एक बर्तन में करीब 1 लीटर नॉर्मल पानी, 1 ग्लास गर्म पानी और हींग डाल दें..
9- एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और बैटर से भल्ले बनाते हुए तेल में छोड़ते जाएं.
10- अब भल्ले पर कलछी से तेल डालते हुए अच्छी तरह फूलने तक तल लें. 
11- जब भल्ले गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें तेल से निकाल लें. 
12- अब सारे भल्लों को तुरंत पानी में डाल दें और आधा घंटे तक रहने दें.
13- अब भल्लों के लिए दही तैयार कर लें. इसके लिए दही में पिसी चीनी को मिला दें. 
14- अब सर्व करने के लिए भल्लों को हल्का दबाकर पानी से निकाल लें.
15- अब कटोरी में भल्ले रखें ऊपर से दही, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, लाल और हरी चटनी डाल दें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बचे हुए चावल से बनाएं लेमन राइस, चीला और राइस कटलेट, टेस्ट में लगेंगे बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget