एक्सप्लोरर

Kitchen Cleaning Tips: बारिश में बीमारियों से बचना है, तो किचन में 5 चीजों को रखें साफ, यहां होते हैं सबसे ज्यादा बैक्टीरिया

Kitchen Hacks: किचन में स्लैब और बर्तन साफ करने के अलावा ऐसी कई जगह होती हैं जहां सफाई बहुत जरूरी होती है. रसोई में कुछ जगहों पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया छिपे होते हैं, जिसका हेल्थ पर भी असर पड़ता है.

Most Dirty Things In Kitchen: पूरे घर में किचन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एरिया होता है. ऐसे में खाना बनाते वक्त गंदगी भी सबसे ज्यादा किचिन में ही फैलती है. हम रोजमर्रा की क्लीनिंग में स्लैब और बर्तनों को तो अच्छी तरह से साफ कर लेते हैं, लेकिन किचन में ऐसी कई जगह होती हैं जहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इन जगहों पर या तो हमारा ध्यान नहीं जाता या हफ्तों तक यहां सफाई का नंबर नहीं आ पाता है. ऐसे में किचन में कीटाणु पैदा होने लगते हैं. किचिन में पनपने वाले ये कीटाणु खाने पीने के जरिए आपके पेट तक पहुंच सकते हैं. जिससे आपकी और आपके परिवार की सेहत बिगड़ सकती है. इसलिए आपको रसोई में सफाई का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. हम आपको किचिन की ऐसी चीजें या जगह बता रहे हैं जहां सफाई की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. आप इन जगहों को जरूर साफ करें. 

1- बर्तन वाली सिंक- रसोई में बर्तन धोने वाले सिंक में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं. सिंक में पाए जाने वाले कीटाणु कई बार बर्तनों में भी पहुंच जाते हैं. इसलिए सिंक को अच्छी तरह से साफ करना बहुत जरूरी है. सिंक को साफ करने के लिए गर्म पानी और साबुन का इस्तेमाल करें. 

2- क्लीनिंग वाले कपड़े- रसोई में स्लैब साफ करने और हाथ पोछने वाले कपड़े सबसे ज्यादा गंदे होते हैं. इन कपड़ों में काफी कीटाणु होते हैं. इससे कीटाणु आपके खाने में पहुंच सकते हैं. कोशिश करें कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले कपड़े की जगह टिशू पेपर इस्तेमाल करें. अगर कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे रोजाना साबुन से साफ करें. 

3- चाकू और चॉपिंग बोर्ड- रसोई में चाकू और चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, लेकिन कई बार लोग इनकी साफ-सफाई में लापरवाही बरतते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि चाकू और चॉपिंग बोर्ड कीटाणुओं का हॉटस्पॉट्स हो सकता है. इसलिए चॉपिंग बोर्ड्स और चाकू को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा अच्छी तरह से साफ कर लें. पके हुए खाने और कच्चे खाने के लिए अलग-अलग बोर्ड और चाकू का इस्तेमाल करें. 

4- किचिन के दरवाजे और हैंडल- किचन में खाना बनाते वक्त कई बार दरवाजे, फ्रिज और अलमारी के हैंडल छूने पड़ते हैं, लेकिन ध्यान रखें इन जगहों पर सबसे ज्यादा कीटाणु होने का खतरा रहता है. ऐसे में आप यहां लगे बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं. ऐसे में किचिन में ज्यादा छूए जाने वाली सतहों को हमेशा साफ रखना चाहिए. दरवाजे, फ्रिज और हैंडल को अच्छी तरह साबुन और गर्म पानी से साफ कर लें. 

5- किचन का डस्टबिन- कूड़ादान में सबसे ज्यादा गंदगी रहती है. कुछ लोग रसोई में ही डस्टबिन को रखते हैं. अक्सर गंदगी की वजह से कूड़ादान में कीटाणु पनपने का खतरा रहता है. इसलिए समस-समय पर डस्टबिन साफ करते रहें. कूड़ादान को बदबू से दूर रखने की जरूरत है. हमेशा ढ़क्कन बंद करने वाला कूड़ेदान ही इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें: किचन के ऑयली कैबिनेट को साफ करने होती है परेशानी, इन आसान टिप्स को फॉलो कर करें Clean

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Switch Board Cleaning Tips: घर के स्विच बोर्ड पीले पड़ गए हैं? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक
घर के स्विच बोर्ड पीले पड़ गए हैं? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक
Best Places To Visit In Bihar: बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान
बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget