एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2022: योग की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये हैं 5 सबसे आसान और इफेक्टिव योगासन

International Yoga Day 2022: अगर आप योग की शुरुआत करने जा रहे हैं तो जानिए घर पर किए जाने वाले 5 सबसे आसान और कारगर योगासन.

International Yoga Day 2022: अगर आप पहली बार योगाभ्यास शुरू कर रहे हैं तो ऐसे कई योगासन हैं जिन्हें सीखकर आप आसानी से इनका अभ्यास कर सकते हैं. इन योगासनों को योग क्लास के अलावा घर में भी किया जा सकता है. इससे फ्लेसिबिलिटी में सुधार होगा. साथ ही तनाव को दूर करने में भी मदद मिलेगी.

अधोमुख श्वानासन

  • अधोमुख श्वानासन पूरे शरीर को अच्छा खिंचाव और मजबूती देता है. इस आसन के अभ्यास से स्ट्रेस, डिप्रेशन और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी.
  • योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं. सांस खींचते हुए पैरों-हाथों के बल शरीर को उठाएं और टेबल जैसी आकृति बनाएं. सांस को बाहर निकालते हुए धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं. सुनिश्चित करें कि शरीर उल्टे 'V' के आकार में आ जाए.
  • इस आसन के अभ्यास के दौरान कंधे और हाथ एक सीध में रहें. पैर हिप्स की सीध में रहेंगे. अब हाथों को नीचे जमीन की तरफ दबाएं. गर्दन को लंबा खींचने की कोशिश करें. कुछ सेकेंड्स तक रुकें और उसके बाद घुटने जमीन पर टिका दें.

वृक्षासन

पेड़ की तरह खड़े रहकर और संतुलन बनाकर किया जाने वाला वृक्षासन बिगिनर्स के लिए परफेक्ट आसन है. ये आसन फोकस बढ़ाने और संतुलन हासिल करने में मदद करता है. इस आसन के अभ्यास के दौरान आप सांसों को बैलेंस करना और एक पैर पर शरीर का संतुलन बनाना सीखते हैं.

योग मैट पर सावधान की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं. दोनों हाथ को जांघों के पास ले आएं. धीरे-धीरे दाएं घुटने को मोड़ते हुए उसे बाईं जांघ पर रखें. बाएं पैर को इस दौरान मजबूती से जमीन पर जमाए रखें. बाएं पैर को एकदम सीधा रखें और सांसों की गति को सामान्य करें. धीरे से सांस खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं. दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर 'नमस्कार' की मुद्रा बनाएं. रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें. गहरी सांसें भीतर की ओर खींचते रहें.

सांसें छोड़ते हुए शरीर को ढीला छोड़ दें. धीरे-धीरे हाथों को नीचे की तरफ लेकर आएं. अब दाएं पैर को भी जमीन पर लगाएं. वैसे ही खड़े हो जाएं जैसे आप आसन से पहले खड़े थे. इसी प्रक्रिया को अब बाएं पैर के साथ भी दोहराएं. 

ब्रिज पोज या सेतुबंधनासन

पीठ के तनाव और ऐंठन को दूर करने के लिए ब्रिज पोज एक बेहतरीन आसन है. सेतु बंधासन, असल में अधोमुख श्वानासन का विपरीत आसन है. अधोमुख श्वानासन में जहां शरीर को आगे की तरफ से झुकाया जाता है. वहीं सेतु बंधासन में शरीर को पीछे की तरफ से झुकाया जाता है.

योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं. सांसो की गति सामान्य रखें. इसके बाद हाथों को बगल में रख लें. अब धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास ले आएं. हिप्स को जितना हो सके फर्श से ऊपर की तरफ उठाएं. कुछ देर के लिए सांस को रोककर रखें. इसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस जमीन पर आएं. पैरों को सीधा करें और विश्राम करें. 10-15 सेकेंड तक ​आराम करने के बाद फिर से शुरू करें. 

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन योगाभ्यास है जो आपको गर्म रखने में मदद करता है. यह आपके लचीलेपन में सुधार और वार्म अप करने के लिए एक छोटे से योग सेशन की शुरुआत में भी किया जा सकता है.

सूर्य भेदन प्राणायाम

यह सांस लेने की तकनीक पर केंद्रित है जो फेफड़ों की क्षमता, तंत्रिका कोशिकाओं में सुधार करती है. सूर्य भेदन प्राणायाम वैकल्पिक श्वास के माध्यम से शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है जिसमें आप दाएं नथुने से श्वास लेते हैं. सांस को रोकते हैं और बाईं ओर से छोड़ते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 

बार-बार ब्लेडर इंफेक्शन होने के कारण और लक्षण

Skin Care: मानसून में त्वचा का रखें ख्याल, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
Cockroach Home Remedies: रसोई में बार-बार आ रहे हैं कॉकरोच? बिना पेस्ट कंट्रोल इस आसान ट्रिक से तुरंत भगाएं
रसोई में बार-बार आ रहे हैं कॉकरोच? बिना पेस्ट कंट्रोल इस आसान ट्रिक से तुरंत भगाएं
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
ICMR Cholesterol Study: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget