एक्सप्लोरर

'मनी प्लांट' का यह नाम कैसे पड़ा? इसके पीछे है एक दिलचस्प कहानी, जानकर आप भी होंगे हैरान

मनी प्लांट के पौधे को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह जितना पनपता है व्यक्ति उतना ही ज्यादा उन्नति करता है. इस पौधे को लेकर एक विश्वास यह भी है कि इसे घर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है. इसे दोस्ती का पौधा भी कहा जाता है.

आपने अक्सर लोगों के घरों में गमलों में हरे चौड़े पत्तेदार एक पौधा देखा होगा. इस पौधे को मनी प्लांट या पैसों का पेड़ कहा जाता है. लोगों की धारणा है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन-समृद्धि बनी रहती हैं. लेकिन सवाल ये उठता है कि इस पौधे का नाम मनी प्लांट कैसे पड़ा?

'मनी प्लांट' कहे जाने के पीछे है कहानी

बताया जाता है कि ताइवान में रहने वाले एक गरीब किसान को एक पौधा मिला था. जो दिखने में अन्य पौधों से थोड़ा अलग था. उस किसान ने उस पौधे को अपने घर के बाहर लगा लिया. इसके बाद ये पौधा बिना किसी देखरेख के अपने आप ही बढ़ने लगा. जैसे-जैसे पौधा बढ़ रहा था वैसे-वैसे किसान भी उस पौधे से प्रेरणा लेकर अपनी मेहनत की बदौलत सफल व्यवसायी बन रहा था. ये देखकर लोगो को किसान की तरक्की का कारण उसके घर के बाहर लगा हरा भरा पौधा नजर आऩे लगा. इसके बाद लोगों ने उस पौधे को समृद्धि से जोड़कर उसका नाम मनी प्लांट रख दिया. इस कहानी के अलावा भी इस पौधें से जुड़ी कई मान्यताएं हैं. फेंगशुई के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा आस-पास की हवा को शुद्ध करता है. यह पौधा रेडिएशन के प्रभाव को कम कर ऑक्सीजन को छोड़ता है.

सिक्के की तरह नजर आते हैं पत्ते

'मनी प्लांट' का पौधे कहे जाने के पीछे एक कारण यह भी है कि इसमें गोल, कंटीले, सपाट पत्ते होते हैं, जो सिक्के की तरह दिखते हैं. इस पौधे को आमतौर पर घर में बौने के रूप में रखा जाता है लेकिन इसे बगीचे में भी उगाया जा सकता है. मनी प्लांट के पौधे को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह जितना पनपता है व्यक्ति उतना ही ज्यादा उन्नति करता है. इस पौधे को लेकर एक विश्वास यह भी है कि इसे घर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है. इसे दोस्ती का पौधा भी कहा जाता है, क्योंकि इसे एक दूसरे को देना काफी आसान है. इस प्लांट का कोई एक तना या पत्ती को लेकर इसे एक या दो दिन सूखाने के बाद रेतीले ग्रिट मिट्टे के मिश्रण और पानी में बोया जा सकता है. कुछ समय बाद ही यह एक स्वस्थ पौधे के रूप में नजर आने लगता है.

ये भी पढ़ें

Vitamin B Benefits: क्या विटामिन बी12 की कमी वजन को बढ़ा सकती है? जानें कितना जरूरी है ये मिनरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget