एक्सप्लोरर

करेले की सब्जी लगती है कड़वी तो, इस ट्रिक से दूर करें कड़वाहट

करेला की सब्जी बहुत फायदेमंद होती है लेकिन कुछ लोग इसकी कड़वाहट की वजह से नहीं खाते हैं. आज हम आपको करेले की कड़वाहट दूर करने की टिप्स बता रहे हैं. इससे करेले की सब्जी बिल्कुल कड़वी नहीं होगी.

गर्मियों की सेहतमंद सब्जियों में शामिल है करेला. ये बहुत हेल्दी सब्जी है. करेला खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो करेला आपनी डाइट में जरूर शामिल करें. हालांकि कुछ लोग करेले की कड़वाहट की वजह से इसे नहीं खाते हैं. खासतौर से बच्चों को करेला खाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है. बच्चों की शिकायत रहती है कि करेले तो कड़वा होता है कड़वी सब्जी को कोई कैसे खा सकता है. ऐेसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको करेले की कड़वाहट दूर करने की कुछ टिप्स बता रहे हैं. इन्हें फॉलो करने के बाद करेला बिल्कुल भी कड़वा नहीं लगेगा. 

1- अच्छी तरह से छील लें- सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से छील लें. ये कड़वाहट दूर करने का सबसे जरूरी उपाय है. करेले की पूरी खुरदुरी स्किन को हटा दें. इसमें सबसे ज्यादा कड़वापन होता है. आप चाहें तो इन्हें इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप छिलकों में थोड़ा सा नमक डालकर धूप में सुखा दें. अब इसे मसाले के साथ फ्राई कर लें. भरवा करेला बनाते वक्त इसका उपयोग भरावन में कर सकते हैं. 

2- बीजों को निकाल दें- करेला की कड़वाहट दूर करने का दूसरा तरीका है कि आप करेले को काटते वक्त उसके सारे बीज निकाल दें. करेले की बीजों में भी कड़वापन होता है. कुछ लोगों को करेले के बीज मुंह में आना पसंद नहीं होता. ऐसे में आप बीज को निकाल सकते हैं. 

3- नमक लगा कर रख दें- करेला बनाने से पहले थोड़ी देर नमक लगाकर रख दें इससे करेले का कड़वापन दूर हो जाएगा. नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स से करेले का कड़वा जूस निकल जाता है. करेले को करीब 20 से 30 मिनट तक नमक लगाकर रख लें. इसके बाद करेले को धो लें. अब आपकी सब्जी कड़वी नहीं बनेगी. 

4- दही का इस्तेमाल करें- करेले का कसेलापन दूर करने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उन्हें 1 घंटे तक दही में रख दें. इससे करेले का कड़वापन दूर हो जाएगा और दही से निकालकर करेले की सब्जी बना लें.
 
5- प्याज और सौंफ- अगर आप करेले की सूखी सब्जी बना रहे हैं तो उसमें प्याज और सौंफ का इस्तेमाल करें. इससे सब्जी की कड़वाहट दूर हो जाएगी. तेल में सबसे पहले सौंफ डालें और फिर प्याज को थोड़ा बड़ा काटकर डालें. अब इसमें करेला और नमक डालकर फ्राई कर लें. बाद में थोड़ा आमचूर पाउडर डाल दें. इससे सब्जी बिल्कुल भी कड़वी नहीं बनेगी.

ये भी पढ़ें: गर्मी में फटाफट तैयार करें नींबू पानी, सिर्फ 1 मिनट में बनाएं शिकंजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget