एक्सप्लोरर

Wooden Floor Cleaning: वुडन फ्लोर साफ करते वक्त कहीं आप भी ये गलती तो नहीं कर रहे? जानिए कैसे करें साफ

Wooden Floor Cleaning: आजकल वुडन फ्लोरिंग का चलन काफी बढ़ गया है. फ्लैट्स में आपको किसी न किसी कमरे में लकड़ी का फर्श जरूर मिलेगा. हालांकि इसे मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल है.

How To Clean Wooden Floor: आजकल वुडन फ्लोरिंग काफी फैशन में है. आपको ज्यादातर घरों में किसी एक कमरे में वुडन फ्लोर यानी लकड़ी का फर्श मिल जाएगा. बिल्डर्स खासतौर से फ्लैट्स में किसी एक कमरे में वुडन फ्लोर जरूर देते हैं. ये फ्लोर देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है. आपको बता दें विदेशों में इस तरह के वुडन फ्लोर का काफी चलन है. विदेशों में गंदगी कम होती है और ज्यादातर वैक्यूम से क्लीनिंग की जाती है. हालांकि भारत में इस तरह के फर्श की देखभाल थोड़ा मुश्किल हो जाता है. वुडन फर्श को आम फर्श से थोड़ा अलग तरीके से साफ किया जाता है. ऐसे में कई लोग नॉर्मल फर्श की तरह ही इसकी सफाई या पोछा करवाते हैं जिससे ये जल्दी खराब हो सकता है.

1- गीला पोछा- लकड़ी के फर्श पर आपको रोज गीला पोछा नहीं लगाना चाहिए. जब तक कि फर्श पर पैरों के बहुत निशान न पड़े, आपको गीला पोछा लगाने की जरूरत नहीं है. आप लकड़ी के फर्श को 1-2 महीने में गीला करके साफ करें, लेकिन ध्यान रखें कि फैन से तुरंत फर्श को सुखा लें या थोड़ी धूप कमरे में आने दें.

2- वैक्यूम क्लीनर- वुडन फ्लोर को आपको वैक्यूम क्लीनर से साफ करना चाहिए, लेकिन वैक्यूम क्लीनर से साफ करते वक्त रोटेटिंग ब्रश का इस्तेमाल न करें. फर्श को साफ करते वक्त सिर्फ फ्लोर ब्रश अटैचमेंट का इस्तेमाल करें. आपको जल्दी-जल्दी लकड़ी के फर्श की वैक्यूम क्लीनिंग करनी है जिससे धूल के कण ज्यादा अंदर न घुसें. इससे फर्श पर निशान पड़ सकते हैं. 

3- क्लीनर का इस्तेमाल- आजकल वुडन फ्लोरिंग में ज्यादा वॉटर रेसिसटेंट वाली लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे ज्यादा क्लीनिंग सोल्युशन से साफ करें. अगर जरूरी है तो क्लीनर से साफ करने के बाद तुरंत किसी सूखे कपड़े से फर्श को पोंछ दें.

4- स्टीम से सफाई- अगर आपके फर्श पर वैक्स फिनिश है, फिनिशिंग काफी पुरानी है या कई जगह से कट गई है तो स्टीम क्लीनर का उपयोग न करें. अगर आप स्टीम से साफ कर रहे हैं तो स्टीम का लेवल सबसे कम रखें. इसे एक जगह पर न रखें और पूरे फर्श पर घुमाते रहें. 

5- गलत रग पैड या मैट- वुडन फर्श पर आपको मैट्स या रग डालते वक्त भी ध्यान रखने की जरूरत है. आपको पीछे की ओर रबर लगे या रबर मैश पैड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे फर्श की चमक फीकी पड़ सकती है. फर्श का रगड़कर रंग भी उड़ सकता है. इसके लिए फैल्ट या रबर पैड वाले रग का इस्तेमाल करें.

6- धूप- अगर आपके फ्लोर पर सूरज की तेज रोशनी आती है तो इससे फ्लोर का रंग भी उड़ सकता है. जब रोशनी ज्यादा आए तो इस बात का ध्यान रखें कि परदे लगा दें. 

7- धार वाली चीजों से बचाएं- लकड़ी के फर्श पर आपको तेज धार वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना है. अगर आपने कोई कुत्ता या बिल्ली पाल रखी है तो उसके पंजों से भी फर्श पर निशान पड़ सकते हैं. इसके अलावा हाई हील वाले जूते-चप्पल भी फर्श पर निशान बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इन आसान टिप्स से करें बाथरूम के फर्श और टाइल्स की सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
Needle Threading Trick: सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स
सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget