एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर पर बनाएं भरवां करेला, 1 हफ्ते तक नहीं होंगे खराब, जानिए रेसिपी

Stuffed Bitter Gourd Recipe: भरवां करेला खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. मसालेदार करेला का स्वाद दाल और ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाने का स्वाद बढ़ा देता है. आप इसे पूरे 1 हफ्ते तक बनाकर रख सकते हैं.

Bharwa Karela Recipe: करेला एक ऐसी सब्जी है जो खाने में थोड़ी कड़वी लगती है, लेकिन बहुत फायदेमंद होती है. दरअसल करेला में कई से ऐसे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं जो न केवल डायबिटीज को बल्कि कई और बीमारियों को भी दूर करता है. हालांकि कुछ लोगों को करेला बिल्कुल पसंद नहीं होता है. खासतौर से बच्चों को करेला की सब्जी पसंद नहीं आती है. ऐसे में आप करेला को कुछ अलग स्टाइल में बना सकते हैं. आप भरवां करेला बनाएं ये खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं साथ ही नकी कड़वाहट भी दूर हो जाती है. आप भरवां करेला को हफ्ते 10 दिन तक खा सकते हैं. फ्रिज में रखने पर ये करेला खराब नहीं होते हैं. आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं भरवां करेला.

भरवां करेला बनाने के लिए सामग्री

  • 5-6 करेला 
  • 1 बड़ा प्याज बारीक कटा या कद्दूकस किया 
  • 1 स्पून अमचूर पाउडर
  • 1 स्पून भुना जीरा पाउडर
  • 1 स्पून सौंफ पाउडर
  • आधा स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • आधा स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 स्पून धनिया पाउडर
  • एक पिंच हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल

भरवां करेला बनाने की रेसिपी 

1- भरवां करेला बनाने के लिए सबसे पहले करेला को हल्का चाकू से छील लें और फिर धोकर बीच में एक कट लगाकर फाड़ दें.
2- अगर बीज बड़े और पके हों तो निकाल दें. इससे भरावन के लिए जगह हो जाएगी. 
3- अब करेला पर नमक लगाकर 2-3 घंटे के लिए रख दें. इससे करेला का कड़वापन दूर हो जाएगा. 
4- अब करेले के मसाले को भून लें. इसके लिए कड़ाही में तेल डालें और उसमें प्याज डालकर भूनें. जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तो हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें. 
5- अब इसमें अमचूर पाउडर डालकर चलाएं और 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें.
6- मसाले को ठंडा होने के बाद नमक लगे करेला को दबाकर सारा पानी निकाल दें. 
7- अब करेला को कट लगी जगह से खोलकर भरावन भरते जाएं और करेला को अच्छी तरह से दबा दें जिससे मसाला न निकले.
8- इसी तरह सारे करेला भरकर रख लें. अब कड़ाही में ऑयल डालें और सभी करेला डालकर 5 मिनट तक फ्राई करें.
9- गैस कम कर दें और ढ़क दें. बीच-बीच में करेला को पलटते रहें और पूरी तरह फ्राई होने तक पकाएं. 
10- करीब 20 मिनट में सारे करेला पर जाएंगे. करेले को थोड़ा दबाकर देख लें कि पके हैं या नहीं.
11- भरवां करेला बनकर तैयार हैं आप इन चटपटे मसालेदार भरवां करेले को किसी दाल के साथ खा सकते हैं.
12- आप फ्रिज में रखकर इन्हें 10 दिन तक आसानी से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: भरवां भिंडी की रेसिपी, 2 दिन तक खाएं ये सूखी सब्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget