एक्सप्लोरर

Heatl Tips: पाचन तंत्र को सही बनाने में प्रोबायोटिक्स का करें इस्तेमाल, एसिड रिफ्लक्स में भी फायदेमंद

एक अध्ययन के मुताबिक प्रोबायोटिक्स लेने से कब्ज के मरीजों को भी लाभ होता है.घरेलू प्रोबायोटिक्स के लिए आप दूध-दही का इस्तेमाल कर सकते हैं.

प्रोबायोटिक्स कई तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. ये आपको विभिन्न विभिन्न पाचन समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं. एसिड रिफ्लक्स में भी प्रोबायोटिक्स से फायदा होता है. एसिड रिफ्लक्स पेट से जुड़ी एक समस्या है जिसमें पेट में मौजूद एसिड आपकी आहार नली में ऊपर की तरफ आ जाता है. आमतौर पर पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाने के कारण ऐसा होता है.
मोटापा, धूम्रपान, अनियमित खानपान, बहुत अधिक कैफीन की खपत, कम शारीरिक गतिविधि एसिड रिफ्लक्स को बढ़ावा देती हैं. इस स्थिति से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए अक्सर कई घरेलू उपचार की सिफारिश की जाती है. एसिड रिफ्लक्स से लड़ने के लिए सुझाए गए प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है कि आप अपने आहार में प्रोबायोटिक्स शामिल कर लें.
कुछ बैक्टीरिया जैसे प्रोबायोटिक्स आदि हमारी सेहत के लिए लाभदायक भी हैं. जिनके सेवन से आप का पाचन स्वास्थ्य पहले से अधिक बेहतर हो सकता है. बहुत से ऐसे खाद्य हैं जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर हैं. माइक्रोबायोटा व गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल माइक्रोबायोटा, वे सूक्ष्म जीव है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है. ये पाचन तंत्र में मौजूद सूक्ष्म जीवों के पोषण के लिए बेहद जरूरी हैं.
प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि और भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है. दूध-दही जैसे डेयरी उत्पाद चुनने के लिए कुछ अच्छे विकल्प हैं. प्रोबायोटिक्स पेट में बैक्टीरिया का स्वस्थ संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. इन्हें अपने आहार में जोड़ने से दस्त के इलाज में भी मदद मिल सकती है. अध्ययनों के अनुसार यह दस्त की गंभीरता को कम करता है.
अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि प्रोबायोटिक्स आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं. यदि आप के पाचन तंत्र की सेहत कुछ ज्यादा ही खराब है और आप को पेट दर्द, उल्टियां व गैस आदि लक्षण दिखते हैं तो प्रोबायोटिक्स आप की बहुत मदद कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget