एक्सप्लोरर

Diwali & Covid-19: इस दिवाली कर रहे हैं पार्टी प्लान तो इन कोविड नियमों का जरूर रखें ध्यान

Omicron New Sub Variant: दिवाली का त्योहार मनाएं, लेकिन सावधानी के साथ. ओमिक्रोन कोरोना वायरस का नया सब-वेरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है. ऐसे में इन नियमों को पालन जरूर करें. 

Diwali 2022 Coronavirus: देशभर में त्योहार की रौनक है. दिवाली के जश्न की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं. मार्केट और मॉल में भीड़ इतनी बढ़ गई है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे. हालात को देखकर ऐसा लगता है कि लोग भूल गए हैं कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. त्योहार पर बढ़ती भीड़ और नियमों को ताक पर रखने से कोरोना वायरस तेजी से फैलता है. अब ओमिक्रोन का नया सबवेरिएंट BF.7 को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने चेतावनी दी है. इस वायरस को ज्यादा संक्रामक और तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है. भारत समेत दुनियाभर में इसके मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में अगर कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया तो आपकी ये लापरवाही पूरे परिवार को खतरे में डाल सकती हैं. 

कोरोना से बचना है तो बरतें सावधानी
1- मास्क है जरूरी- त्योहार पर अगर मार्केट जा रहे हैं या कहीं पब्लिक प्लेस पर जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें. ध्याव रखें मास्क से आपकी नाक और मुंह पूरी तरह से ढंका होना चाहिए. आपके चेहरे पर मास्क सही से फिट होना चाहिए. ध्यान रखें कि पब्लिक प्लेस पर एन-95 मास्क ही पहनें. अगर आप कपड़े का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो डबल मास्क का उपयोग करें. 

2- 6 फीट की दूरी- इस वक्त भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. कोशिश करें लोगों से 6 फीट की दूरी बनाकर रखें. जितने लोगों के ज्यादा संपर्क में आप आएंगे, कोरोना से संक्रमित होने का खतरा उतना बढ़ेगा. कई बार कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन ये संक्रमण फैला सकते हैं. 

3- ठीक से हाथ धोएं- जब भी बाहर से आएं हाथ अच्छी तरह साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धोएं. अगर पानी नहीं है तो आप 60% अल्कोहल वाले सैनिटाइजर से हाथों को समय-समय पर साफ करते रहें. घर से निकलने पर अपने मुंह, आंख और नाक को हाथों से बिल्कुल न छुएं. 

4- बच्चों और सीनियर सिटीजन से दूर रहें- अगर बाहर आना-जाना लगा रहता है तो घर के बच्चों और बुजुर्गों से दूरी बनाकर रखें. ऐसे लोगों को COVID-19 होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. घर के किसी बीमार व्यक्ति से मिलते वक्त विशेष सावधानी बरतें.

5- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें- अगर आपका बाहर का एक्सपोज़र है तो अपनी सेहत का ख्याल रखें. जरा भी कोई लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट कर लें. खांसी, बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या सुनने में समस्या या कोई और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: इन पांच सुपरफूड्स का करें इस्तेमाल, तेजी से होगा वेट लॉस

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Pollution Effects On Brain: सावधान! वायु प्रदूषण से कमजोर होती है याददाश्त, दिमाग को भी पहुंच रहा भारी नुकसान
सावधान! वायु प्रदूषण से कमजोर होती है याददाश्त, दिमाग को भी पहुंच रहा भारी नुकसान
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Cardio Vs Strength Training: लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
Lemon Water: नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget