एक्सप्लोरर

Hair Fall Prevention: क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते हैं? जानें क्यों कम उम्र में झड़ने लगते हैं कुछ लोगों के बाल

How to prevent hair fall: बाल झड़ने के कई कारण होते हैं. बाल तेजी से गिर रहे होते हैं तो मन में यह सवाल आता है कि क्या ये झड़े हुए बाल वापस आ पाएंगे? यहां इसी बारे में बताया गया है....

Hair Fall Prevention Tips: बाल झड़ना एक आम समस्या है. आज के समय में ऐसे बहुत कम लोग मिलते हैं, जो ये कहें कि उन्हें बाल झड़ने (Hair Fall Problem) की समस्या नहीं है. जिन लोगों के बाल कम उम्र में ही बहुत अधिक झड़ रहे होते हैं, ऐसे लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते हैं या फिर वे कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो जाएंगे? यहां इसी बारे में बताया जा रहा है...

क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते हैं

जो बाल झड़ चुके हैं, वे वापस आएंगे या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बालों के झड़ने का कारण क्या है. कुछ मामलों में बाल जल्दी ही वापस आ जाते हैं, कुछ केस में दवाओं और तेल की मदद से बाल वापस आ जाते हैं और कुछ मामलों में बाल वापस नहीं आ पाते हैं. इसलिए हेयर फॉल संबंधी समस्या का उपचार करने से पहले डॉक्टर बाल झड़ने के कारणों का गहन अध्य्यन करते हैं.

किन मामलों में झड़े हुए बाल वापस आ जाते हैं

  • यदि आपके बाल गलत शैंपू के चुनाव के कारण गिरे हों
  • स्थान परिवर्तन के कारण आपके बालों को वहां का पानी सूट ना कर रहा हो
  • किसी हेयर ट्रीटमेंट के रिऐक्शन से झड़े बाल
  • डायट में पोषण की कमी के कारण झड़े हुए बाल
  • दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण झड़े हुए बाल
  • किसी मौसमी बीमारी के कारण गिरे हुए बाल
  • हॉर्मोनल डिसबैलेंस के कारण गिरने वाले बाल
  • प्रेग्नेंसी के कारण गिरने वाले बाल

किन मामलों में झड़े हुए बाल वापस नहीं आते

  • अनुवांशिक कारणों से बालों का झड़ना
  • बढ़ती उम्र के कारण झड़े हुए बाल
  • किसी ऑटोइम्यून डिजीज के कारण झड़े हुए बाल

कम उम्र बालों का झड़ना

कुछ बच्चों को भी बाल झड़ने की समस्या हो जाती है जबकि कुछ युवाओं के बाल तेजी से गिरने लगते हैं. ऐसा होने की अपनी वजहें होती हैं और इनके कारण हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकते हैं. कुछ सामान्य और संभावित कारण इस प्रकार हैं...

1. बच्चों में बाल झड़ने के कारण

  • भोजन में पोषण की कमी
  • कोई बीमारी
  • प्रोटीन और कैल्शियम का निम्न स्तर
  • हॉर्मोन्स संबंधी समस्या
  • स्ट्रेस में रहना

2. युवावस्था में बाल झड़ने के कारण

  • सही डायट ना लेना
  • फास्टफूड बहुत अधिक खाना
  • नशे की लत होना
  • स्मोकिंग करना
  • प्रतिबंधित दवाओं का सेवन
  • केमिकल हेयर ट्रीटमेंट
  • गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग
  • महिलाओं में पीसीओएस
  • तनाव होना
  • गर्भावस्था
  • शरीर में आयरन, प्रोटीन और जिंक कमी
  • कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी
  • मौसम में बदलाव

बाल झड़ना कैसे रोकें?

बाल झड़ना कम करने के लिए सबसे पहले इस बात का पता होना जारूरी है कि किसी व्यक्ति के बाल झड़ने की वजह क्या है. इसी के अनुसार, उपचार किया जाने पर कुछ ही हफ्ते के अंदर हेयर फॉल पर कंट्रोल हो जाता है. हालांकि आपको याद दिला दें कि आज के समय की तनावपूर्ण लाइफस्टाइल के कारण एक दिन में 70 से 100 बालों का झड़ना मेडिकली नॉर्मल माना जाता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें

35 की उम्र तक जितने बाल गिरने हैं गिर जाएं, फिर नहीं गिरते! क्या ये बात पूरी तरह सच है?

इन 7 चीजों को खाने से बढ़ जाता है बालों का झड़ना, नहीं बंद किया तो पछताएंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cardio Vs Strength Training: लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
Lemon Water: नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
Bladder Cancer: सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget