एक्सप्लोरर

Malaria Prevention Tips: जमकर खीर खाएं और मलेरिया का खतरा दूर भगाएं, शरद ऋतु में सेहतमंद रहने का है ये सीक्रेट

DIY Tips for Malaria Prevention: अभी शरद ऋतु चल रही है और इसमें मलेरिया का खतरा बहुत अधिक रहता है. आप चाहें तो हर दिन सिर्फ खीर खाकर अपने आपको मलेरिया के हानिकारक फीवर से बचा सकते हैं...

How to Prevent Malaria: मच्छरों का प्रकोप एक बार फिर अपने चरम पर है. बारिश लगभग जा चुकी है और सर्दियों के स्वागत के लिए मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. मौसम में होते इसी बदलाव का नाम शरद ऋतु है. हमारे देश में मौसम तो तीन होते हैं लेकिन ऋतुएं चार होती हैं.

बारिश के बाद जब शरद ऋतु आती है तो मौसम में उमस और गर्मी के अहसास को कम कराने लिए हवा में ठंडक बढ़ने लगती है लेकिन इस बदलते मौसम में मच्छरों की प्रजनन रफ्तार फिर से बढ़ जाती है और एक बार फिर बदलते मौसम में मलेरिया का खतरा सिर पर हावी होने लगता है. लेकिन आप इस खतरे से आसानी से बच सकते हैं वो भी खीर जैसा स्वादिष्ट भोजन खाकर...

मलेरिया से बचने का तरीका

शरद ऋतु में खीर खाना मलेरिया से बचने का सबसे आसान और रोचक उपाय है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर खीर खाकर कैसे मलेरिया से बचा सकता है! तो इसका जवाब बहुत रोचक है और साथ ही आपको हैरान भी करेगा. इस प्रश्न का उत्तर देने से पहले आपसे एक बात और जानना चाहते हैं कि क्या आपने कभी सोचा है कि मच्छर तो बहुत गर्मी के सीजन में भी काटते हैं और बहुत सर्दी के सीजन में भी कोई ना कोई मच्छर खून चूसने आ ही जाता है. लेकिन ये मलेरिया हमेशा तभी क्यों फैलता है, जब मौसम बदल रहा होता है? आइए, अब इन दोनों ही प्रश्नों के उत्तर जान लेते हैं...

बदलते मौसम में ही क्यों होता है मलेरिया?

अगर सिर्फ इंफैक्टेड मच्छर के काटने भर से मलेरिया हुआ करता तो धरती पर इतनी जनसंख्या ना पनप पाती. यह सही है कि मच्छर के काटने से मलेरिया होता है लेकिन यह सही नहीं है कि मलेरिया होने की वजह सिर्फ मच्छर का काटना होता है. क्योंकि जब मलेरिया के वायरस से संक्रमित कोई मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वो उसके शरीर में मलेरिया फैलाने वाला वायरस डाल देता है, जिसे प्रोटोजोआ के नाम से भी जाना जाता है.

लेकिन खास बात यह है कि मनुष्य के शरीर में पहुंचने के बाद प्रोटोजोआ सर्वाइव ही तब कर पाता है, जब व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर हो. जब रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो यह वायरस व्यक्ति के शरीर में आसानी से फैल जाता है और बीमार बना देता है. जब मौसम बदल रहा होता है तो इस समय पर शरीर में पित्त की मात्रा बहुत बढ़ी हुई होता है. जब शरीर में पित्त बढ़ता है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता काफीकम हो जाती है. बस इस स्थिति में जब मलेरिया का मच्छर काटता है तो व्यक्ति इस रोग की चपेट में आ जाता है.

खीर मलेरिया से कैसे बचाती है?

  •  शरद ऋतु में दूध और चावल की बनी खीर खाने से मलेरिया होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. यदि आपको डायबिटीज की समस्या नहीं है और परिवार में इसका इतिहास भी नहीं है तो इस मौसम में आप हर दिन दूध और चावल की खीर का सेवन कर सकते हैं.
  • आयुर्वेद के अनुसार, दूध और चावल से बनी खीर पित्त शामक होती है. यानी शरीर में बढ़ी हुई पित्त की मात्रा को कम करती है और पित्त बनने की प्रक्रिया को धीमा करती है. तेज उमस और गिरते तापमान के बीच यह शरीर के अंदर हो रही रासायनिक क्रियाओं में संतुलन बनाए रखने का काम करती है.
  • लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह खीर सफेद चावलों से बनी होनी चाहिए. इसमें चावल और दूध के अतिरिक्त कुछ नहीं मिलाना है. ना मावा ना मेवे. दूध में चावलों को अच्छी तरह पकाकर या कहिए कि ओटाकर खीर तैयार करें और इसका सेवन करें.
  • इस खीर को खाने का सबसे अधिक लाभ तब मिलता है, जब खीर बनाने में देसी गाय के दूध का उपयोग किया जाए. क्योंकि देसी गाय के दूध का कंपोजिशन पित्त को शांत करने में महत्वपूर्ण रोल निभाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: क्या सिर्फ दवाओं से ठीक हो सकता है हाई बीपी, जानें पूरी बात

यह भी पढ़ें: क्या वाकई तनाव की वजह से झड़ने लगते हैं बाल? कितनी सच है ये बात?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eye Twitching: अचानक क्यों फड़फड़ाने लगती है आंख, यह शुभ-अशुभ का संकेत या कोई और लोचा?
अचानक क्यों फड़फड़ाने लगती है आंख, यह शुभ-अशुभ का संकेत या कोई और लोचा?
Waking Up At Night: रात में बार-बार खुल रही आंख, जानें यह किसी चीज का है संकेत?
रात में बार-बार खुल रही आंख, जानें यह किसी चीज का है संकेत?
Diabetes Shoulder: कंधे के दर्द से लेकर जकड़न तक, ये लक्षण न करें इग्नोर, डॉक्टर ने डायबिटीज को लेकर दी चेतावनी
कंधे के दर्द से लेकर जकड़न तक, ये लक्षण न करें इग्नोर, डॉक्टर ने डायबिटीज को लेकर दी चेतावनी
Alcohol In Plastic Bottles: क्या आप भी प्लास्टिक की बोतल में रखकर पीते हैं शराब, जानें यह सेहत के लिए कितना खराब?
क्या आप भी प्लास्टिक की बोतल में रखकर पीते हैं शराब, जानें यह सेहत के लिए कितना खराब?

वीडियोज

Bollywood News: धमाल 4 का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज, भोजपुरी तड़के और मस्तीभरे अंदाज ने बटोरी सुर्खियां (15.06.26)
New Mercedes S-Class launched at price of 2.20 cr. | #mercedes #mercedessclass #autolive
Kumkum Bhagya फेम Sanchita Ugale का 22 साल की उम्र में निधन, Entertainment Industry में शोक की लहर
Pati Brahmachari: Suraj को सताया डर! क्या Isha को पसंद आएगा केक वाला ये रोमांटिक सरप्राइज?
Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan की हुई सीक्रेट सगाई? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी से मिलने जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर युवक ने दे मारा अंडा, वीडियो आया सामने
ममता बनर्जी से मिलने जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर युवक ने दे मारा अंडा, वीडियो आया सामने
यूपी के इस मुस्लिम शख्स ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कहा- 'हम हज कर के आए हैं, आपको...'
यूपी के इस मुस्लिम शख्स ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कहा- 'हम हज कर के आए हैं, आपको...'
Watch: अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश
अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश
Theatre Releases 19th June: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा, 5 फिल्में होंगी रिलीज
Explained: 13 अमेरिकी तो 1508 ईरानी सैनिकों की मौत, 27 लाख बेघर और 1.12 ट्रिलियन डॉलर खर्च! जंग में नुकसान कितना?
13 अमेरिकी तो 1508 ईरानी सैनिकों की मौत और 1.12 ट्रिलियन डॉलर खर्च! जंग में किसका नुकसान कितना?
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget