एक्सप्लोरर

एंग्जायटी डिसऑर्डर की समस्या होती जा रही गंभीर, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

एंग्जायटी एक मेंटल हेल्थ परेशानी है, जिसमें लोग अपने आप को नेगेटिव सोच, बेचैनी, डर और चिंता से घेरने लगते हैं. हाथ कांपना, पसीना आना, घबराबट होना एंग्जायटी के लक्षण हो सकते हैं.

एक ऐसी बीमारी जो अच्छे-खासे दिखने वाले लोगों को भीतर से बीमार कर रही है वो देश में तेजी से फैल रही है. ये है एंग्जायटी डिसऑर्डर, जिसकी वजह से टीनेजर से लेकर सभी उम्र के लोग इस गंभीर समस्या का शिकार हो रहे हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के मुताबिक, भारत में एंग्जायटी डिसऑर्डर सबसे कॉमन और तेजी से फैलने वाली बीमारी है. देश के लगभग 40 मिलियन यानी करीब 4 करोड़ युवा इस बीमारी से चपेट में हैं. जबकि इस 4 करोड़ में से करीब 40 पर्सेंट लोगों को ही इस बीमारी का पता लगता है और वो ट्रीटमेंट ले पाते हैं.

यह हैरानी की बात है कि भारत के अलग-अलग महानगरों में लगभग 15.20% लोग एंग्जाइटी और 15.17% लोग डिप्रेशन के शिकार हैं. इसकी एक बहुत बड़ी वजह है नींद का पूरा न होना. लगभग 50% लोग ऐसे हैं जो अपनी नींद को पूरा नहीं कर पाते. एक स्टडी के मुताबिक नींद पूरी न होने से शरीर में 86% रोग बढ़ जाते हैं, जिनमें डिप्रेशन व एंग्जाइटी सबसे ज्यादा हैं. जो देश इस समय विकसित हैं, उनमें भी लगभग 18% युवा एंग्जाइटी के शिकार हैं. पुरुषों के मुकाबले महिलाएं एंग्जाइटी से अधिक परेशान हो रही हैं.

क्या है एंग्जायटी डिसऑर्डर?

एंग्जायटी एक मेंटल हेल्थ परेशानी है, जिसमें लोग अपने आप को नेगेटिव सोच, बेचैनी, डर और चिंता से घेरने लगते हैं. अचानक हाथ का कांपना, पसीना आना, घबराबट होना, मन में उलझन होना, बिना बात के रोना एंग्जायटी होने के लक्षण हैं. लगातार सही से नींद ना आने पर भी एंग्जायटी की दिक्कत हो सकती है. काफी समय तक इस समस्या में उलझे रहने से आपको हार्ट की भी समस्या हो सकती है.

एंग्जायटी डिसऑर्डर के लक्षण

  • बेचैनी
  • शरीर में तनाव
  • पैनिक अटैक
  • पाचन संबंधी समस्याएं
  • सांस लेने में तकलीफ

एंग्जायटी का इलाज

एंग्जायटी का इलाज दवा, योग करना, ज्यादा से ज्यादा खुश रहना, टेंशन कम लेना, खुद को किसी काम में बिज़ी रखना, अपने बातों को अपने विचारों को शेयर करना, काउंसलिंग करना है. अगर आपके जानने में कोई एंग्जायटी का शिकार है तो आप उससे बातें करें और उसे खुश रखने की कोशिश करें. इस बिमारी को हलके में बिलकुल ना लें.

खाने पर दें विशेष ध्यान

जो लोग एंग्जायटी के शिकार हैं उन्हे अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. हरी सब्जियां और हेल्दी फूड को खाना चाहिए. तले भुने भोजन से परहेज़ करना चाहिए. साथ ही बिना मील स्किप किए समय पर भोजन करना चाहिए.

वर्कआउट और योग जरूर करें

एंग्जायटी मरीजों के लिए हर रोज़ वर्कआउट करना और योग करना जरूरी है. इससे आपकी बॉडी में एक अलग एनर्जी आती है जिससे आपकी बॉडी और माईंड दोनो फ्रेश फील करते हैं. वर्कआउट और योग करने से आप अपनी बिमारी से जल्द ही निजात पा सकते हैं.

निष्कर्ष

एंग्जाइटी डिसऑर्डर आज एक आम समस्या बन गई है और इस समस्या का सबसे बेहतर विकल्प रोकथाम है न कि इलाज. एंग्जाइटी डिसऑडर के विषय में सबसे गंभीर बात यह है कि एंग्जाइटी डिसऑर्डर का पता नहीं चल पाता है कि किस स्टेज पर है और कितने समय में गंभीर हो सकता है, इसलिए इसके लक्षणों को लेकर जागरुक रहें और अगर कुछ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

यह भी पढ़ें: नेल बाइटिंग की आदत आपको कर सकती है बेहद बीमार, जानिए इसके क्या होते हैं खतरनाक परिणाम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

PM बनेंगे तारिक रहमान, अब हिंदू नहीं होंगे परेशान? | Bangladesh Elections | Tarique Rahman
Bharat Ki Baat: 2027 का रण... मुद्दों का फाइनल टीजर रिलीज! | Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav
Seedha Sawal: एपस्टीन में पुरी की एंट्री..कैबिनेट से होगी छुट्टी? | Hardeep Puri | Sandeep Chaudhary
Sadhguru के आश्रम के Swami Chitta ने बताया कैसे तैयार होता है महाशिवरात्रि का महा प्रसाद?
Sadhguru की बेटी ने की अपने पिता के Swag से लेकर हर चीज पर बात | Isha Foundation Mahashivratri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget