एक्सप्लोरर

Hair Care: मॉनसून में सिर की जुएं कर रही हैं परेशान, तो आज ही फॉलो करें ये टिप्स

Hair Care Tips: मॉनसून में जुएं की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहद आसान टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप पा सकते हैं जुओं से छुटकारा.

Home Remedies for Lice: मॉनसून के दौरान बालों का झड़ना, डैंड्रफ और बालों में जुएं हो जाना काफी आम समस्याओं में से एक है. मौसम में बदलाव और ह्यूमिडिटी के चलते मॉनसून में जुएं की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. दरअसल हवा में नमी और मॉइश्चर के चलते बालों में जुएं बढ़ जाते हैं. ऐसे में इन जुओं से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग तरह तरह के हेयर केयर रूटीन या प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने के बावजूद इस समस्या से छुटकारा पाना आसान नहीं होता. ऐसे में आज हम जुओं से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू और प्रभावी उपाय बताने जा रहे हैं.
 
1. नीम के पत्ते
नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और जुओं पर भी असरदार होते हैं. नीम के पत्तों को बारीक पीस लें और पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को धो लें. ऐसा करने से आपके बालों की जुएं खत्म हो जाएंगी. आप चाहें तो अपने बालों पर नीम का तेल भी अप्लाई सकते हैं और इसे 20 से 30 मिनट तक लगाकर रख सकते हैं और फिर वॉश कर सकते हैं.
 
2. जैतून का तेल
बालों में जूं से छुटकारा पाने के लिए आप जैतून का तेल भी लगा सकते हैं. बालों की हेल्थ के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है. बालों में जैतून का तेल लगाने से जुएं मर जाती हैं. तो अगर आप सिर में जुओं की समस्या से परेशान हैं तो आप जैतून के तेल को जरूर आजमा सकते हैं.
 
3. लहसुन
हम सभी जानते हैं कि लहसुन में तेज गंध होती है, लेकिन इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं. लहसुन की ये दोनों प्रॉपर्टीज़ जूं की समस्या से निपटने में फायदेमंद हैं. इसके लिए आप लहसुन की 8 से 10 कलियां लेकर उन्हें पीस लें, उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर जूं को हटाने के लिए एक कंघी का उपयोग करें और फिर अपने बालों को गर्म पानी से धो लें.
 
4. पेट्रोलियम जेली
सिर की जुओं से छुटकारा पाने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. पेट्रोलियम जेली में मौजूद चिपचिपापन जुओं का दम घोंटने का कारण बनता है. हालांकि, ग्रीसी होने के कारण पेट्रोलियम जेली को साफ करने के लिए आपको कई बार हेयर वॉश करना पड़ सकता है.
 
5- विनेगर
बालों से जुओं को हटाने के लिए विनेगर यानि की सिरका एक प्रभावी घरेलू उपाय है. एंश्योर करें कि आप डिस्टिल्ड विनेगर का उपयोग करें. कुछ देर के लिए इसे लगा रहने दें और फिर कंघी करें. ऐसा करने से जुएं बाहर आ जाएंगी. ऐसा करने के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें.
 
ये भी पढ़ें 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Floor Mop Cleaning Tips: क्या आपका पोछा भी जल्दी हो जाता है काला? जानें सफाई का सही तरीका
क्या आपका पोछा भी जल्दी हो जाता है काला? जानें सफाई का सही तरीका
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget