एक्सप्लोरर

Relationship Tips: इन 5 आदतों वाले लड़कों को लड़कियां कभी नहीं करती पसंद, जानें टिप्स

Relationship Tips: जिस तरह लड़कों की चॉइस होती है, उसी तरह लड़कों को लेकर लड़कियों की भी अपनी पसंद होती है. आमतौर पर लड़कियां शक्ल सूरत से ज्यादा लड़कों की आदतों को नोटिस करती हैं.

Relationship Tips : आमतौर पर यह धारणा होती है कि अच्छा पैसा, ज़मीन-जायदाद, अच्छी शक्ल और सेहत वाले लड़कों को लड़कियां पति के रूप में पसंद करती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि लड़कियों की ज़रूरत के प्रति लड़के कितने संवदेनशील हैं, ये ज़्यादा महत्वपूर्ण है. जिस तरह लड़कों की चॉइस होती है, उसी तरह लड़कों को लेकर लड़कियों की भी अपनी पसंद होती है. आमतौर पर लड़कियां शक्ल सूरत से ज्यादा लड़कों की आदतों को नोटिस करती हैं.

दरअसल लड़कियां हमेशा अपनी लाइफ में सिक्योरिटी चाहती हैं, इस कारण उन्हें अच्छे से पता होता है कि जीवन सूरत नहीं सीरत के सहारे अच्छे से बिताया जाता है. जब कोई लड़का किसी लड़की से बात करता है, तो उसे अंदाजा भी नहीं लगेगा कि बात करते हुए लड़कियां उनकी कितनी चीजों को नोटिस कर लेती हैं. तो अगर आप भी किसी लड़की को अपना दिल दे बैठे हैं और उसे अपनी जिंदगी में लाना चाहते हैं, तो कुछ आदतों को बिल्कुल छोड़ दीजिए. यहां जानिए ऐसी 5 आदतों के बारे में, जो अक्सर लड़कियों को पसंद नहीं होतीं.

खुद की तारीफ करने वाले
जो लड़के हमेशा बातों में खुद की तारीफ ​करते हैं, बढ़ चढ़कर बातों को बोलते हैं. ऐसे लड़के लड़कियों को बिल्कुल समझ नहीं आते. ऐसे लोग हर बात को अपनी ही तरह से समझते हैं और अपनी सोच को दूसरे पर थोपना चाहते हैं. लड़कियों को वो लड़के पसंद होते हैं, जो दूसरों की भी बात सुनें.

नकारात्मक सोच वाले लड़के
वो लड़के जो हर चीज को लेकर नकारात्मक रहते हैं, रोते रहते हैं या अपना दुखड़ा लेकर बैठे रहते हैं, वो लड़कियों को पसंद नहीं आते. लड़कियों के दिमाग में लड़कों की इमेज हमेशा स्ट्रॉन्ग मैन टाइप होती है. उन्हें लगता है कि लड़के अपने मनोबल से किसी भी स्थिति को पार कर सकते हैं.

डॉमिनेट करने वाले लड़के
कुछ लड़कों में आदत होती है, कि वे हर किसी को डॉमिनेट करने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोग भला अपने पार्टनर को कंट्रोल करने से कैसे पीछे हट सकते हैं. इस तरह के लड़के, लड़कियों को समझ नहीं आते.

गॉसिप करने वाले
जिन लड़कों को गपशप मारना बहुत पसंद होता है, वो खुद का समय भी बर्बाद करते हैं और दूसरों का भी. ऐसे लोग किसी को भी जल्दी जज करते हैं और फिर इधर उधर उसके बारे में बातें करते हैं. लड़कियों को गॉसिप करने वाले लड़के बिल्कुल समझ नहीं आते.

गाली गलौज करने वाले
लड़कियां हमेशा ऐसा लड़का चाहती हैं, जो शालीन और स्मार्ट हो. जिसे हर काम को अच्छे से करना आता हो. सोशल मैनर्स भी पता हों और जरूरत पड़ने पर स्थितियों से निपटना भी आता हो. भाईगीरी दिखाना, गाली गलौज करना और झूठ बोलने जैसी आदतें जिनमें होती है, उन्हें लड़कियां पसंद नहीं करतीं.

ये भी पढ़ें-

Relationship Tips: शादी के बाद लड़कियों को एहसास होती है ये चार बातें, बदल जाती है जिंदगी

Marriage Relationship : ये चार टिप्स जो शादी-शुदा रिश्ते को बनाएंगे मजबूत और अंदर के डर को कर देंगे खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget