एक्सप्लोरर

नए साल का त्योहार और चेहरे का निखार, दोनों स्पेशल हैं - खूबसूरत दिखने के लिए ऐसे करें स्किन केयर

Festive Glow: इस फेस्टिवल पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग और खूबसूरत तो ट्राय करें ये स्किन केयर टिप्स. इनसे मिलेगा त्योहार के लिए वो स्पेशल निखार जिसकी है आपको तलाश.

Tips To Get That Festive Glow: दिवाली पर बाकी तैयारियों के साथ अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करना न भूलें नहीं तो फेस्टिवल के मौके पर आप अपना ग्लो खो देंगी. दरअसल इस समय महिलाओं की व्यस्तता इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें स्किन केयर के लिए समय ही नहीं मिलता. लेकिन हम आपसे जो टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, उनकी मदद से आपको कुछ खास नहीं करना है और आपकी स्किन को जरूरी नरिशमेंट मिल जाएगा. ट्राय करिए ये सिंपल स्किन केयर टिप्स, जिनसे इस त्योहार बना रहेगा आपका निखार.

क्लींजिंग है जरूरी –

स्किन केयर का सबसे पहला और अहम पार्ट है क्लींजिंग. अगर स्किन साफ नहीं होगी तो उस पर कुछ भी अप्लाई किया जाए वो असर नहीं दिखाएगा. इसलिए अपनी स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से क्लींजिंग प्रोडक्ट सेलेक्ट करें और इस बात का ध्यान रखें कि मौसम बदल रहा है. ऐसा कुछ न खरीद लें जिससे आपकी स्किन ओवरड्राय हो जाए.

एक्सफोलिएशन न भूलें –

ये स्किन केयर रुटीन का अहम पार्ट है. इसके बिना चेहरे से डेड स्किन नहीं हटती और जिस ग्लो की तलाश आपको है, वो बहुत प्रयासों के बाद भी नहीं मिलता. इसलिए हफ्ते में दो बार स्किन एक्सफोलिएशन करना न भूलें. इससे आपके चेहरे पर साइन आएगी.

सही मॉइश्चराइजर का करें चुनाव –

एक्सफोलिएशन के बाद अगला जरूरी स्टेप आता है नरिशमेंट का यानी मॉइश्चराइजर का. ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जो आपकी स्किन को पोषण तो दे पर उसे चिपचिपा न बनाए. ऐसे मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट्स का सेलेक्शन करें जिसमें विटामिन ई और विटामिन सी जैसे कंपोनेंट्स हों. ये आपकि स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं.

शीट मास्क –

रेग्यूलर केयर के अलावा आप शीट मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इनसे आपकी स्किन को डीप नरिशमेंट मिलता है. त्योहार की एक रात पहले शीट मास्क लगाएं और सिरम से चेहरे पर अच्छे से मसाज करें. इसके साथ ही आप बाजार में आने वाले ग्लोइंग सिरम का इस्तेमाल रोज की स्किन केयर रुटीन में भी कर सकती हैं.

ग्लोइंग मास्क –

स्किन केयर रुटीन में ग्लोइंग मास्क्स को शामिल करें. दिवाली के कारण तैयारियां करने में जो आपको स्ट्रेस होता है वो चेहरे पर दिखने लगता है. इससे निजात पाने के लिए जरूरी है कि ग्लोइंग मास्क लगाएं. इनमें ऐसे कंपोनेंट्स होते हैं जो इंस्टेंट ग्लो देते हैं और स्किन को नरिश भी करते हैं.

इसका भी रखें ख्याल –

एक बात का ध्यान और रखें कि ऊपरी तौर पर कुछ भी लगाने से फायदा नहीं होगा अगर आपकी नींद, डाइट और वॉटर इनटेक प्रॉपर न हुआ तो. इसलिए अपनी व्यस्तताओं के बीच में खाने का ध्यान रखें. मिठाइयों से दूरी बनाएं और फल व सब्जियां ज्यादा खाएं. खूब पानी पिएं और 8 घंटे की नींद पूरी करने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: प्रोटीन हेयर ऑयल से बालों को मिलते हैं तमाम फायदे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget