एक्सप्लोरर

गणपति के स्वागत में न लगे कोई कसर, घर की सजावट के इन आइडियाज से मोहल्ला बोलेगा Wow

हर साल गणेश चतुर्थी भव्य तरीके से मनाया जाता है. गनपति बप्पा के घर आने की खुशी में घर को सजाने का अलग ही आनंद होता है. तो आइए जानते है कि कैसे आप भी घर पर आसान गणपति सजावट कर सकते है

गणेश चतुर्थी, भारत में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है. विनायक चतुर्थी के नाम से प्रचलित इस त्योहार में भगवान गणेश को अतिथि के रूप में घर में लाया जाता है. देश भर के भक्त हर साल विघ्नहर्ता और नई शुरुआत के प्रतीक भगवान गणेश के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यूं तो ये त्योहार महाराष्ट्र का प्रमुख है लेकिन ये भारत में कई और जगहों पर भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसमें कई तरहों से गणपति की सजावट की जाती है साथ ही घरों को सजाया जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस साल गणेश चतुर्थी की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए कैसे आप आसान गणपति सजावट के तरीकों से अपने घर को उत्सव के लिए तैयार कर सकते हैं. 

1. फूलों की सजावट 

घर को फूलों से सजाना, सजावट के सबसे सरल और सुंदर तरीकों में से एक है. आप घर को सजाने के लिए असली और कृत्रिम दोनों तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. रंग-बिरंगे फूल न केवल कमरे की ताजगी को बरकरार रखेंगे बल्कि घर की पूजा में खुशबू फैला देंगे. इसमें गणपति मंडप की सजावट के लिए गेंदा, चमेली, गुलाब आदि जैसे बहुत सारे फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं. इसके अलावा ताजे फलों से बनी रंगोली घर को और भी सुंदर बना देती है.

2. रंगीन कपड़ों से सजावट

कपड़े से घर की सजावट सबसे अच्छे सजावट आइडियाज़ में से एक है. इससे गणपति मंडप को भी सजाया जा सकता है. यह मंडप को सुंदर और आकर्षक बनाता है. ये मूर्तियों के लिए मंच सजाने के बेहतरीन तरीकों में से भी एक है. इसके लिए कई तरह के डिज़ाइन, पैटर्न और रंग के कुड़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है जो बाजार में आसानी से मिल जाते है. ये तरीका अपने आप में काफी सुंदर और अनोखा है. 

3. कागज/कार्डबोर्ड से सजावट

कृत्रिम फूलों के अलावा, आप अलग-अलग डिज़ाइन वाले कागज़ के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप स्टेज पर रंगों से एक अलग ही खूबसूरती को दिखा सकते है और यह सबसे आसान सजावट आइडियाज़ में से एक है. आप स्वयं भी अलग अलग तरह के कागज़ के डिजाइन काट सकते हैं. आप कार्डबोर्ड से काटे गए अलग-अलग डिज़ाइनों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह कागज की तुलना में ज्यादा मजबूत होता है. फूलों से सजे अलग-अलग डिजाइनों वाले कार्डबोर्ड देखने में बहुत अच्छे लगते हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अनोखा है "CRIB" ब्लड ग्रुप, बिना खून चढ़ाए हुई हार्ट सर्जरी

4. पुरानी चीजों से सजावट

कोई भी सामग्री जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती जैसे कांच की बोतलें, धातु की सजावट की चीज़ें आदि जैसी रीसाइक्लबल चीजों का उपयोग सजावट के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा कागज़, मिट्टी, लकड़ी आदि का भी उपयोग कर सकते हैं. आप इन चीज़ों का इस्तेमाल करके आसानी से अपने गणपति मंडप को भी सजा सकते हैं, जिससे यह दूसरों की तरह ही शानदार दिखेगा. आप पिछली गणेश चतुर्थी की सजावट की सामग्री को भी रीसायकल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चेहरे के डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए इस्तेमाल करें गुलाब जल, जानें यूज करने का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget