एक्सप्लोरर

April Fool 2023: इस तरह से बनाएं अप्रैल फूल, पता भी नहीं चलेगा कि कोई प्रैंक कर रहा है...

April Fool 2023: 'अप्रैल फूल मनाया तो उनको गुस्सा आया'...  1 अप्रैल को हर साल अप्रैल फूल मनाया जाता है. इस दिन का मतलब है एक दूसरे को बेवकूफ बनाना.

April Fool 2023: 'अप्रैल फूल मनाया तो उनको गुस्सा आया'...  1 अप्रैल को हर साल अप्रैल फूल मनाया जाता है. इस दिन का मतलब है एक दूसरे को बेवकूफ बनाना. 1 अप्रैल पूरे साल का एक ऐसा दिन होता है जब लोग एक दूसरे को बातों ही बातों में बेवकूफ बनाते हैं. या उनके साथ कुछ मजेदार प्रैंक करते हैं.  इस दिन का कितना महत्व है आप इससे समझ सकते हैं कि इस पर कई गाने और कविता बन चुके हैं.

वैसे आजकल लोग अपनी ही जिंदगी में इतने बिजी हैं कि वह एक दूसरे को अप्रैल फूल मनाना पूरी तरह से भूल गए हैं. लेकिन फिर भी ऑफिस, घर, फैमिली, बच्चों के साथ अप्रैल फूल को मनाने के लिए ज्यादातर लोग कुछ न कुछ प्लान करते हैं. एक दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं. इस आर्टिकल के जरिए आपको भी कुछ प्रैंक करने का टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने बच्चों, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड फैमिली मेंमबर के साथ प्रैंक कर सकते हैं या उन्हें 'अप्रैल फूल' बना सकते हैं. 

कागज के कीड़े बनाकर डराएं

कागज के बने नकली कीड़ों को टेबल लैंप के साथ रख दीजिए. जब भी आपका बॉयफ़्रेंड या गर्लफ्रेंल लैंप जलाएंगी तो उसे दिवार पर डरावनी सैडो दिखाई देगी. जिसे देखकर वह सच में डर जाएंगे. 

बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को झूठी स्टोरी सुनाएं

अपने बॉयफ्रेंड को बताएं कि आपने डे ट्रेडिंग की शुरुआत एक साइड बिजनेस के तौर पर की थी और खराब गैंबलिंग की वजह से काफी पैसा गंवा दिया. या उसे बताएं कि आपको एक अच्छी टिप मिली और आप पैसे जीत गए. जब वह एक्साइटेड या टेंशन में आ जाए तो उसे बताएं कि यह एक मजाक था. 

बच्चों के लिए अप्रैल फूल डे प्रैंक

सुबह उठने से पहले घर के सभी कैलेंडर बदल दें ताकि उन्हें यह लगे कि आज दिन अलग है मुझे स्कूल जाना होगा. 1 अप्रैल को शनिवार पड़ रहा है लेकिन उन्हें जल्दी जगा दें ताकि उन्हें लगा कि उन्हें अब जल्दी से स्कूल जाना है. 

तकिए में बलून चिपकाएं

एक काम और कर सकते हैं बच्चों के रूम में जाएं और सोने से पहले अपने बच्चे के तकिये में बलून चिपका दें. जैसे ही वह तकिए पर लेटने की कोशिश करेंगे तो तकिया फिसल कर घिसक जाएगा. यह एक्टिविटी को बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है.

ऑफिस के को-वर्कर और कॉलिग के लिए अप्रैल फूल प्रैंक

सुबह-सुबह ऑफिस चले जाएं और फिर अपने साथ में काम करने वाले साथी के माउस में स्टीकर चिपका दें.इससे जब भी वह काम करने के दौरान माउस का इस्तेमाल करेंगे माउस का क्रसर काम ही नहीं करेगा. एक बार ट्राई कीजिए यह काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है. 

एक आप यह भी कर सकते हैं कि एक छोटा सा रेडियो लाकर डेस्कटॉप के पास कहीं भी छिपा दें. जब आपका साथी आएगा उसे वह रेडियो की आवाज सुनाई देगी. जब भी वह आपसे पूछे कि तुम्हें भी कुछ सुनाई दे रहा है कि तो आप साफ मना कर सकते हैं. यह भी आप आराम से कहीं भी ट्राई कर सकते हैं. 

आलू को वेनिला आइस्क्रीम कहकर खिला दीजिए

अप्रैल फूल के दिन आप एक मजेदार प्रैंक कर सकते हैं. आलू उबाल उसे एक बाउल में स्क्वीज कर लीजिए. इसके बाद फ्रीज में रखकर इसे थोड़ा सॉलिड कर लीजिए. जब यह अच्छे से जम जाए तो फैमिली मेंमबर को बोलिए आइसक्रीम तैयार है. जैसे ही सब मजे में एक बड़ा बाइट लेंगे उनके चेहरे का भाव देखने लायक होगा. 

सुबह-सुबह उठे और दराज खाली करके कही निकल जाएं

अप्रैल फूल बनाना है तो सुबह उठे और अपने कपड़े और जरूरत के सामान को कहीं छिपा दें. खुद भी कहीं छिप जाए इससे आपके घर के लोग भ्रमित हो जाएंगे कि आप कहीं चले गए हैं. वह ढूढ़ने लगेंगे कि आप अपने सामान के साथ कहां गायब हो गए. 

टीवी के रिमोट पर टेप चिपका दें वो काम ही नहीं करेगा

इस प्रैंक से आपके टीवी का रिमोट कंट्रोल से बाहर हो जाएगा. क्लिकर पर सेंसर को कवर करने के लिए एक स्टिकर या टेप चिपका दें. चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें, वे उन टीवी चैनलों को नहीं हिला पाएंगे. नई बैटरी के साथ भी.

ऐसा जूस का गिलास तैयार करें जिसे आप सिर्फ देख सकते हैं पी नहीं सकते

कुछ जेलो को फेंटें और इसे जूस के गिलासों में सेट होने दें, प्रत्येक में एक स्ट्रॉ भर दें. आपके घर आए गेस्ट को लगेगा ये पी सकते हैं. जैसे ही वो पीने के लिए गिलास उठाएंगे वह गिलास में जेली सेट होने के कारण ड्रिंक जम जाएगा. और पी नहीं पाएंगे. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और सुझाव प्रफेशनल्स द्वारा दिए गए इनपुट्स पर आधारित हैं. इन्हें अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं दही खाने के फायदे, किस टाइम पर खाने से होता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget