एक्सप्लोरर

पालतू जानवर के खाने का इतने लाख होता है खर्च, जानकर चौंक जाएंगे आप

Expensive Pet Diet: भारतीय परिवार हर साल पालतू जानवर की देखभाल पर करीब 1.5 लाख रुपये खर्च करते हैं. जानिए ये खर्च किन-किन जरूरतों पर होता है.

Expensive Pet Diet: घर में जब कोई नन्हा पालतू कदम रखता है, तो वह सिर्फ एक जानवर नहीं रहता, बल्कि परिवार का हिस्सा बन जाता है. उसकी शरारत और बफादारी को देखकर कोई भुला नहीं सकता है.  लेकिन इस प्यारे से सदस्य की देखभाल में हर साल कितना खर्च आता है? जी हां, जानकर आप चौंक जाएंगे कि एक पालतू जानवर की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए भारतीय लोग कितना कुछ खर्च करते हैं।

आज के समय में पालतू जानवर सिर्फ एक शौक नहीं रहे, बल्कि वे हमारे भावनात्मक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं. लोग अपने डॉगी, कैट, खरगोश या तोते को बच्चे की तरह पालते हैं और उनकी हर जरूरत को पूरा करने के लिए दिल खोलकर खर्च करते हैं. एक रिसर्च के अनुसार, भारतीय परिवार अपने पालतू जानवर की देखभाल के लिए 1.5 लाख रुपये तक खर्च करते हैं. अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये खर्च किस-किस चीज पर होता है?

ये भी पढ़े- खाली पेट केला खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए आपके शरीर के लिए क्या है सही

पेट फूड 

एक अच्छी क्वालिटी का डॉग फूड सस्ते में नहीं आता. अगर आप किसी अच्छे फूड की तलाश करते हैं तो हर महीने 4,000 से 10,000 तक खर्च करना पड़ता है. कुछ जगहों पर 2,000 से 5,000 रुपये प्रति महीने खर्च किया जाता है. तो कहीं पर 5,000 से ज्यादा भी हो जाता है. 

हेल्थ और वैक्सीनेशन

पालतू जानवरों को समय-समय पर टीके, डी-वॉर्मिंग, और नियमित चेकअप की जरूरत होती है. किसी अच्छे वेटरनरी क्लिनिक में एक बार की विज़िट 500 से 1500 रुपये तक की पड़ सकती है. साथ ही अगर कोई बीमारी हो जाए, तो इलाज पर हजारों खर्च होने में देर नहीं लगती. 

ग्रूमिंग और साफ-सफाई

घर में रखने वाले जानवरों को नहलाने, बाल काटने, नाखून की देखभाल करने के लिए 1,000 से 2,000 तक का खर्च किया जाता है. 

टॉयज और एक्सेसरीज

खिलौने, कॉलर, बैग, बिस्तर, कपड़े, ये सभी चीजें पालतू की खुशी और आराम के लिए जरूरी होती हैं. इस पर 1000 से 2000 रुपये तक खर्च किया जा सकता है. 

पेट केयर सर्विसेज और बोर्डिंग

अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो पेट बोर्डिंग या पेट सिटर की जरूरत होती है, जहां एक दिन का खर्च 500 से 1000 रुपये तक होता है. 

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget