एक्सप्लोरर

सूप है वज़न कम करने का सबसे आसान तरीका, जानिये इसके लाजवाब फायदे

कई लोग वजन कम करने के लिए दूसरे खाद्य पदार्थों के साथ भोजन में सूप डाइट को भी शामिल करते हैं. क्योंकि सूप को कम कैलोरी वाला आहार माना जाता है जो वज़न घटाने में बहुत फायदेमंद है. इसके अलावा, सूप आपकी भूख कम करने का भी काम करता है जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है. सूप के फायदे सिर्फ यही नहीं है, कई और भी खासियत हैं इसकी. तो चलिए जानते हैं सूप की वज़न घटाने वाली विशेषताओं के बारे में.

सूप डाइट केवल एक आहार नहीं है, बल्कि खाने की योजनाओं का एक संग्रह है जो थोड़े समय में महत्वपूर्ण वजन घटाने का वादा भी करता है. कई लोग वजन कम करने के लिए दूसरे खाद्य पदार्थों के साथ भोजन में सूप डाइट को भी शामिल करते हैं. प्रत्येक सूप के आहार का विवरण अलग-अलग होता है. कई शोधों से पता चला है कि सूप पीने से आपको कम भूख लगती है और इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा, और भी कई कारणों से सूप वज़न घटाने में फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं वज़न घटाने में सूप की खासियत को.

सूप कैसे वजन कम करने में मदद करता है? पानी वाले खाद्य पदार्थ, जैसे सूप, कम कैलोरी घनत्व की तुलना में जल्दी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. आपको बता दें कि, अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के साल 2010 के आहार दिशानिर्देशों के अनुसार, स्पष्ट या ब्रोथ-आधारित सूप खाने वाले व्यक्तियों के पास अपने वजन को नियंत्रित करने का बेहतर तरीका होता है. इसलिए अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो सब्जियां, बीन्स और लीन प्रोटीन जैसी सामग्री वाले सूप का चुनाव करें जो फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और तेजी से आपका वजन कम करने में मदद करते हैं.

किस तरह के सूप को करें दूर ज़रूरी नहीं कि सभी सूप आपका वजन कम करने में आपकी मदद करें, जिन सूपों में कैलोरी की उच्च मात्रा होती है वो आपका वजन कम करने में कोई मदद नहीं करते. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) वजन कम करने और सूप को लेकर सलाह देता है कि आप पनीर के साथ सूप से बचें, जैसे कि चेडर पनीर या ब्रोकोली और पनीर सूप, साथ ही क्रीम-आधारित सूप, जैसे मशरूम की क्रीम, टमाटर की क्रीम आदि.

कम कैलोरी पदार्थ के लिए सूप बेहतर विकल्प वजन कम करने के लिए सूप इसलिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसकी गिनती कम कैलोरी पदार्थ में होती है. आप वजन कम करने के लिए उच्च कैलोरी पदार्थ या भोजन के बजाए सूप का सेवन कर सकते हैं. सब्जियों के साथ शोरबा आधारित बीन सूप, बीफ चिली की तुलना में कैलोरी में कम होता है. वहीं टमाटर या मिनेस्ट्रोन सूप भी सैकड़ों कैलोरी बर्न करने में कारगर है. इसलिए आप सूप का कम कैलोरी वाले एक गर्म स्नैक के तौर पर भी सेवन कर सकते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget