एक्सप्लोरर

त्योहारों पर यूं करें बालों, हाथों और नाखूनों का देखभाल

त्योहारों के मौसम में महिलाएं न केवल त्वचा, बल्कि बालों, हाथों, पांवों और नाखूनों के सौंदर्य पर ध्यान देकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं.

नई दिल्ली: त्योहारों के मौसम में महिलाएं न केवल त्वचा, बल्कि बालों, हाथों, पांवों और नाखूनों के सौंदर्य पर ध्यान देकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं. मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने बालों, हाथों, पांवों औक नाखूनों की खूबसूरती के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताए हैं, जिसे अपनाकर आप पा सकती हैं निखार.

  • सप्ताह में दो बार बालों का तेल से ट्रीटमेंट करें. जैतून के तेल को गर्म करके इससे बालों और स्कॉल्प पर मालिश करें. इसके बाद तौलिए को गर्म पानी में डुबोएं और पानी को निचोड़ने के बाद तौलिए को सिर पर पगड़ी की तरह पांच मिनट तक लपेट लें. इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं, इससे बालों और स्कॉल्प पर तेल को सोखने में आसानी होती है.
  • अंडे का सफेद हिस्सा तैलीय बालों के लिए प्राकृतिक क्लीनजर का काम करता है. अंडे के सफेद हिस्से को बालों को शैम्पू करने से आधा घंटा पहला लगा लीजिए. बालों को पोषण प्रदान करने के लिए अंडे के योक से स्कॉल्प की हल्की-हल्की मालिश कीजिए और इसे आधे घंटे तक रहने दीजिए. बाद में बालों को पानी से धो डालिए. इससे बाल मुलायम हो जाते हैं और बालों में रंग लगाने के दौरान सुलझाने में मदद मिलती और ज्यादा नुकसान भी नहीं होता.
  • यदि आपके बाल खुश्क पड़ गए हैं तो शैम्पू से पहले कंडीशनर कर लें. एक चम्मच सिरके को शहद में मिलाकर एक अंडे में मिला लीजिए. इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लीजिए और खोपड़ी में लगा लीजिए. बाद में सिर को गर्म तौलिए से 20 मिनट तक ढक कर रखिए. इसके बाद बालों को ताजे ठंडे पानी से धो डालिए. इससे आपके बाल चमकदार व सुंदर दिखेंगे.
  • बालों की चमक बढ़ाने के लिए शैम्पू के बाद चाय के पानी और नींबू से खंगाल लीजिए. प्रयोग में लाई जा चुकी चाय पत्ती को उबालकर चाय पानी बना लीजिए और इसे ठंडा करने के बाद इसमें नींबू जूस मिलाकर इसका उपयोग कर लीजिए.
  • हाथ और पांवों को गर्म पानी में डुबोने के बाद क्रीम से मसाज कर लीजिए, ताकि त्वचा कोमल बन जाए. हाथों के सौंदर्य के लिए उन्हें चीनी और नींबू जूस से रगड़ लें.
  • तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लीसरीन और नींबू का रस मिला लीजिए. इसे हाथों और पांवों पर आधे घंटे तक लगा रहने दीजिए, इसके बाद ताजे सादे जल से धो डालिए.
  • हाथों और नाखूनों के सौंदर्य के लिए बादाम के तेल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे नाखूनों की मालिश करें. इसे 15 मिनट तक लगे रहने के बाद गीले तौलिए से साफ कर लीजिए.
  • चेहरे को साफ करने के लिए शहद को अंडे के सफेद पदार्थ में मिलाइए और इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए. जिनकी त्वचा अत्यधिक खुश्क है, वह आधा चम्मच शहद में बादाम तेल और ड्राई मिल्क पाऊडर मिला लें. इसका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगा लें. इस पेस्ट को आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें. बाद में पानी से धो डालें. चेहरे को धोने के बाद गुलाब जल में कॉटन वूल पैड को भिगोकर चेहरे को कॉटन वूल पैड से साफ कर लें.

नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Switch Board Cleaning Tips: घर के स्विच बोर्ड पीले पड़ गए हैं? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक
घर के स्विच बोर्ड पीले पड़ गए हैं? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक
Best Places To Visit In Bihar: बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान
बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान
Nita Ambani Saree: नीता अंबानी ने हीरों के गहनों संग दिखाई शाही शान, 2 महीने में तैयार हुई यह बनारसी साड़ी
नीता अंबानी ने हीरों के गहनों संग दिखाई शाही शान, 2 महीने में तैयार हुई यह बनारसी साड़ी
Gas Burner Cleaning: गैस बर्नर के जाम छेद मिनटों में होंगे साफ! बस आजमाएं रसोई में रखी यह जादुई चीज
गैस बर्नर के जाम छेद मिनटों में होंगे साफ! बस आजमाएं रसोई में रखी यह जादुई चीज

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget