एक्सप्लोरर

अरहर की दाल बनाने का क्या है सही तरीका, कूकर में कितनी सीटी लगानी चाहिए

अरहर दाल की दाल बनाने से पहले उसे कम से कम 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. इससे दाल फूल जाती है और जल्दी पकती है. दाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए.

Arhar Dal Recipe : अरहर की दाल और चावल का स्वाद हर किसी को पसंद होता है. दाल हर घर में बनाई जाती है. यह जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहतमंद...हर कोई अपनी-अपनी तरह से अरहर का दाल बनाता है. यही कारण है कि हर घर में अरहर की दाल का टेस्ट अलग-अलग होता है. अरहर की दाल 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. अगर इसे परफेक्ट बनाना है तो कुछ उपाय अपनाने चाहिए. फिर आपकी दाल खाकर हर कोई उंगलियां चाटता रहेगा. चलिए जानते हैं अरहर की दाल बनाने की परफेक्ट रेसिपी (Arhar Dal Recipe )...

स्वादिष्ट अरहर दाल बनाने का तरीका 

 
1.  कई महिलाएं अरहर की दाल पानी में बिना भिगोए ही पकाती हैं. जब भी अरहर की दाल पकाएं, उसे 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. ऐसा करने से दाल फूल जाती है. दाल को पानी में भिगोने से पहले 2-3 बार अच्छी तरह धोना चाहिए. कुछ देर बाद दाल फूलकर डबल हो जाती है.
 
2. अब कुकर में दाल से थोड़ा ज्यादा पानी डालकर उसे उबाल लें. इसके बाद दाल कुकर में डाल दें और हल्दी और नमक डालें. कई महिलाएं कुकर में दाल के साथ लहसुन और टमाटर भी डालती हैं लेकिन ऐसा करने से दाल का स्वाद कहीं गायब हो जाता है. इसलिए ये सभी सामान बाद में डालें.
 
3. पहले से ही फूली दाल पकने में ज्यादा समय नहीं लेता है. 1-2 सीटी आने के बाद आंच को बंद कर दें. दाल हमेशा धीमी आंच पर ही पकाएं. जब सीटी पूरी तरह बजना  बंद हो जाए तब ही कुकर खोलें. अब दाल मथनी से धीरे-धीरे मैश करें.
 
4. मैश से पता चलता है कि दाल कितनी गाढ़ी है. ज्यादा गाढ़ी दाल में पानी डालकर उसे पतला करने के लिए दोबारा से धीमा आंच पर करीब 2 मिट तक पकाएं. ऐसा करते वक्त कुकर की लिड न लगाएं.
 
5. बहुत सी महिलाएं दाल पकाने से पहले ही तड़का लगा देती हैं, यह सही तरीका नहीं है. दाल पकाने के बाद तड़का लगाना उसके स्वाद को बढ़ा देता है. तड़का लगाने के लिए पैन में घी लें और उसे गर्म करें. इसके बाद उसमें हींग और जीरा डालकर तड़का लगाएं. दाल सर्व करने के लिए तैयार है.

दाल को और टेस्टी बनाने क्या करें

अरहर दाल में तड़का लगाते समय करी पत्ता डालें.
हरी धनिया पत्ती और हरी मिर्च से दाल को गार्निश करके उसके स्वाद को और भी बढ़ा सकती हैं.
प्याज, लहसुन और टमाटर से अरहर की दाल फ्राई करना उसे स्वादिष्ट बनाना होता है.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget