एक्सप्लोरर

बच्चों को मोबाइल फोन देने की सही उम्र क्या है? जान लें, कहीं लाड-प्यार में बिगड़ न जाए आपका बच्चा

पैरेंट्स अपने बच्चों को उलझाए रखने के लिए उन्हें छोटी उम्र में ही स्मार्टफोन दे देते हैं. लेकिन यह बच्चे की लत बन सकता है. इसलिए उन्हें कब स्मार्टफोन देना चाहिए, ये बात जान लेनी चाहिए.

Right Age for Phone : आजकल छोटी उम्र में ही बच्चों को मोबाइल से लगाव हो जा रहा है. इसकी वजह पैरेंट्स का प्यार-दुलार है. दरअसल, जब बच्चे छोटी उम्र में होते हैं, तब उन्हें बहलाने के लिए माता-पिता फोन पकड़ा देते हैं, जो सही नहीं है. कॉमन सेंस मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 साल की उम्र में आज 42% बच्चों के पास स्मार्टफोन है. 12 साल की उम्र तक यह 71 परसेंट तक पहुंच जाता है और 14 की उम्र तक 91 प्रतिशत बच्चों के हाथ में मोबाइल फोन होता है. अगर आप अपने बच्चे की बहुत केयर करते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि उसे स्मार्टफोन यानी मोबाइल फोन देने की सही उम्र (Right Age to give a smartphone to child) क्या है.

बच्चे के लिए स्मार्टफोन कब जरूरी

कई पैरेंट्स बच्चों की सेफ्टी के लिए उन्हें मोबाइल फोन पकड़ा देते हैं. उनका मानना है कि जब बच्चा मुश्किल में होगा तो वह कॉन्टैक्ट कर सकता है. जॉब करने वाले पैरेंट्स अक्सर ऐसा करते हैं. क्योंकि उनका बच्चा स्कूल के बाद घर पर कुछ देर अकेला रहता है. कुछ पैरेंट्स तो बच्चों को उलझाने के लिए भी फोन पकड़ा देते हैं. जो बिल्कुल भी सही नहीं है. 

बच्चों को मोबाइल फोन क्यों नहीं देना चाहिए

आजकल इंटरनेट की वजह से बच्चे फोन पर कुछ भी एक्सेस कर सकते हैं. जो उनकी उम्र के हिसाब से खतरनाक भी हो सकता है. मर्डर, हिंसा, पॉर्न, एक्सीडेंट और अनगिनत ऐसे वीडियो बच्चों को दिमाग पर निगेटिव असर डाल सकती हैं. बच्चों का मन नासमझ होता है, इसलिए शुरुआत में उन्हें कुछ भी नया देखने को मिल जाता है तो उसमें उनका इंट्रेस्ट बढ़ सकता है. इसलिए इस तरह के खतरों से दूर रखने के लिए बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखना चाहिए. मोबाइल की वजह से नींद की समस्या भी हो सकती है. बच्चे साइबर क्राइम, बुलीइंग और ब्लैकमेलिंग के जाल में भी फंस सकते हैं.

बच्चों को कब देना चाहिए स्मार्टफोन

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर बच्चा आपकी बताई बात को समझ सकता है कि स्मार्टफोन से क्या नुकसान है और इसके फायदे क्या है तो समझ लेना चाहिए कि वह स्मार्टफोन रखने के लिए तैयार है लेकिन अगर वह आपकी बातों को टालता है और उसे सुनने में आनाकानी करता है तो समझना चाहिए कि वह अभी इसके लिए पूरी तरह रेडी नहीं है. आजकल 12 से 15 साल की उम्र में बच्चों के हाथ में मोबाइल फोन होता है. अगर आप भी इसी उम्र में अपने बच्चे को फोन दे रहे हैं तो उन सभी ऐप्स और वेब सर्च को लॉक कर दें, जिसकी उसे जरूरत नहीं है.

बच्चों को मोबाइल दें तो सेफ्टी भी अपनाएं

1. बच्चों को फोन दें तो फोन पर कंट्रोल का यूज भी करें, ताकि बच्चे क्या-क्या कर रहे, इसकी जानकारी आपको मिल सके.
2. शुरुआत में बच्चों को बेसिक फोन दें, जिससे वे सिर्फ कॉल कर सकें.
3. अपने बच्चे के लिए आप स्क्रीन टाइम भी सेट कर सकते हैं.
4. बच्चों को ये बात भी बताएं कि वे फोन में क्या कर रहे हैं, उस पर आपका फोकस है.
5. बच्चों के फोन के पासवर्ड्स को जानने की कोशिश करें और उन्हें बताएं, इसमें उनकी ही भलाई है.
6. जब बच्चा सोने जाए तो उससे एक घंटे पहले तक उसे फोन से दूर रखें और इसके फायदे बताएं.
7. जब बच्चा टीनएज में पहुंच जाए तो उससे खुलकर बात करें और उसकी समस्या को हल करने की कोशिश करें.
 
यह भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashmiri Dum Aloo Recipe: बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Dustbin Cleaning: डस्टबिन की बदबू और जिद्दी दागों से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान हैक्स, तुरंत मिलेगी राहत
डस्टबिन की बदबू और जिद्दी दागों से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान हैक्स, तुरंत मिलेगी राहत
Why Kids Forget Overnight: रात को याद किया और सुबह भूल गए... बच्चों के साथ ऐसा क्यों होता है? जानें इसका साइंस
रात को याद किया और सुबह भूल गए... बच्चों के साथ ऐसा क्यों होता है? जानें इसका साइंस

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget