एक्सप्लोरर

ऐसे घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जानें इसका कंप्लीट प्रोसेस

आजकल हम लगभग सारे डॉक्युमेंट्स ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस कैसे अप्लाई कर सकते है.

आजकल ज्यादातर काम हम ऑनलाइन ही कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती, चाहे फिर वो बैंक से रिलेटेड काम हो या फिर कोई आईडी बनवानी हो. आप सारे काम ऑनलाइन बनवा सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे अपना ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसका कंप्लीट प्रोसेस.

Driving Licence ऑनलाइन अप्लाई करने का कंप्लीट प्रोसेस

Driving Licence दो स्टेप में बनवाया जाता है. पहला लर्निंग लाइसेंस और दूसरा पर्मानेंट लाइसेंस. लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए फीस पे करके आरटीओ जाना होता है. वहां टेस्ट देकर आप अपना लर्निंग लाइसेंस हासिल कर सकते हैं. इससे आप ड्राइविंग कर सकते हैं लेकिन आपके साथ एक ऐसा व्यक्ति बैठा होना चाहिए जिसके पास लाइसेंस हो. लर्निंग लाइसेंस की वैलिडिटी 6 महीने को होती है. इन 6 महीने के अंदर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं. Driving Licence बनवाने के लिए आपको सबसे पहले parivahan.gov.in वेबसाइट जाना होगा. इसके बाद आप ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सर्विस पर क्लिक करेंगे. आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज ओपन हो जाएगा. यहां आपको स्टेट यानी राज्य सलेक्ट करना होगा. यहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे. इनमें से आपको Apply Driving Licence ऑप्शन को सलेक्ट कर Continue पर क्लिक करेंगे. अब आपको मोबाइल नंबर और OTP डालकर Authenticate with Sarathi पर क्लिक करना होगा. इतना करने के बाद आपको यहां अपना लर्नर लाइसेंस नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी. लर्नर लाइसेंस नंबर लर्निंग लाइसेंस पर लिखा हुआ होता है. इतना करने के बाद ok पर क्लिक करेंगे. जैसे ही आप Ok पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा जहां लर्निंग लाइसेंस की डिटेल आ जाएगी. इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करके व्हीकल क्लास सलेक्ट करनी होगी. अगर आपने मोटरसाइकिल विथ गियर जो कि टू व्हीलर के लिए है उसे सलेक्ट करेंगे. अब इसे सबमिट कर देंगे. अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा. अब आप जैसे ही एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करेंगे तो फॉर्म ओपन हो जाएगा. यहां आप इसे डाउनलोड के अलावा प्रिंट भी कर सकते हैं. इतना करने के बाद अब फॉर्म 1 डाउनलोड करेंगे. डाउनलोड करने के लिए प्रिंट फॉर्म 1 पर क्लिक करना होगा. ये फिटनेस सर्टिफिकेट होता है. इसके बाद फॉर्म 1A डाउनलोड करना होगा, जिसके लिए प्रिंट फॉर्म 1A पर क्लिक करेंगे. ये मेडिकल सर्टिफिकेट होता है. रिकॉर्ड के लिए आप एक्नोलेजमेंट स्लिप भी प्रिंट कर सकते हैं. अब आप जैसे ही next पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुल जाएगा. यहां आपको स्लॉट बुक करना होगा. जिसके लिए Proceed पर क्लिक करें. ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के स्लॉट बुक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या फिर लर्निंग लाइसेंस नंबर सलेक्ट करना होगा. अगर हम एप्लीकेशन नंबर सलेक्ट करते हैं तो आपको एप्लीकेशन नंबर डालना होगा जो कि एक्नोलेज स्लिप पर लिखा होता है. इसके बाद डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा फिल कर सबमिट करना होगा. इतना करने के बाद आपकी पर्सनल डिटेल दिखाई देगी. यहां आपको मोटरसाइकिल विथ गियर सलेक्ट कर Proceed to book पर क्लिक करेंगे. जैस ही इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने कैलेंडर आएगा इसमें जितनी भी डेट्स रेड हैं वो अवेलेबल नहीं हैं. जो ग्रीन हैं वे सब अवेलेबल हैं. इसमें आप अपने हिसाब से डेट बुक कर सकते हैं. इसके बाद आपके सामने टाइम स्लॉट आ जाएगा. यहां भी आप अपने हिसाब से टाइम बुक कर सकते हैं. अब आपको मोबाइल पर आया सिक्योरिटी कोड डालकर सबमिट करना होगा. इसके बाद आपके सामने टेस्ट बुकिंग की सारी डिटेल आ जाएंगी. अब आपको कंफर्म पर क्लिक करके पीडीएफ में सेव कर सकते हैं. जब आप टेस्ट देने जाएंगे तो आपको ये साथ ले जानी होगी. इतना करने के बाद अब हमें पेमेंट करना होगा. इसके लिए हमें फीस पेमेंट के ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा. यहां आपको एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी. अब Click here to calculate fee पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपके सामने डीटेल आ जाएगी कि आपको कितनी फीस देनी है. अगर आप टू व्हीलर के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपको 400 रुपये का भुगतान करना होगा. अब पेमेंट मोड सलेक्ट करके पे नाऊ पर क्लिक करना होगा. अब टर्म्स को एक्सेप्ट करके procees for payment पर क्लिक करेंगे. अब यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आ फिर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद आपका पेज रिडायरेक्ट हो जाएगा. यहां आप प्रिंट रिसिप्ट पर क्लिक करेंगे. यहां आपको कैप्चा फिल करने के बाद रिसिप्ट का प्रिंट ले लेंगे. अब टेस्ट के लिए जो भी डेट और टाइम सलेक्ट किया है उस दिन सही समय पर RTO ऑफिस एप्लीकेशन फॉर्म, फॉर्म 1, फॉर्म 1 A, स्लॉट और पेमेंट रिसिप्ट साथ ले जानी होगी. RTO ऑफिस में आपका एक ड्राइविंग टेस्ट होगा. इसके बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके घर पोस्ट के जरिए आ जाएगा. ऐसे आप ऑनलाइन अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Open An Account In A Few Steps: घर बैठे ऐसे खोलें ऑनलाइन बैंक अकाउंट, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस आधार कार्ड से घर बैठे ऐसे चेक करें बैंक बैलेंस, जानिए ये आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget