एक्सप्लोरर

Tatkal Train Ticket Booking Tips: बिना एजेंट की मदद से भी ऐसे होगी तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग, याद रखें ये 5 टिप्स

Tatkal Train Ticket Booking Tips: कुछ लोग पहले से ही अपने टिकट बुक कर लेते हैं, जबकि कई लोगों का घर जाने का प्लान अचानक बनता हैं. ऐसे में टिकट बुकिंग की तत्काल सेवा का इस्तेमाल करना पड़ता है.

Tatkal Train Ticket Booking Tips: रक्षाबंधन के साथ ही अब जल्द ही त्योहारों के सीजन की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में घर से दूर दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग घर जाने के लिए रेलवे का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग पहले से ही अपने टिकट बुक कर लेते हैं, जबकि कई लोग ऐसे होते हैं जिनका घर जाने का प्लान अचानक बनता हैं.

ऐसे लोगों को रेलवे टिकट बुकिंग की तत्काल सेवा का इस्तेमाल करना होता है. आम तौर पर लोग तत्काल टिकट बुक कराने के लिए एजेंट की मदद लेते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो बेहद आसानी से बिना एजेंट की मदद लिए भी खुद ही ये तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. 

त्योहारों में घर जाने के अलावा सामान्य तौर पर भी कई बार लोगों को अचानक घर जाने की जरुरत पड़ जाती है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अपने यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करने से लेकर उसे कैंसिल करने तक कई तरह के विकल्प देती है. इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 5 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप आसानी से ट्रेन का तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. 

IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर मास्टर लिस्ट में करें डिटेल्स सेव 

तत्काल टिकट रेलवे की इमरजेंसी सर्विस है. इसमें टिकटों की संख्या बेहद सीमित होती है. साथ ही तत्काल बुकिंग के वक्त समय का महत्व सबसे ज्यादा होता है. बुकिंग के इस कीमती समय का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर मास्टर लिस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. मास्टर लिस्ट में आप अपनी और अपने साथ यात्रा करने वाले सभी सदस्यों की डिटेल्स पहले से ही सेव कर सकते हैं.

IRCTC के माई प्रोफाइल सेक्शन में जाकर आप ये डिटेल्स सेव कर सकते हैं. आप जब तत्काल टिकट की बुक कर रहे होंगे उस दौरान आप केवल एक क्लिक से इस मास्टर लिस्ट का इस्तेमाल कर अपनी और अपने साथ यात्रा करने वाले सभी सदस्यों की डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं. इस से आपका बहुत सा समय बच जाएगा. 

ओटीपी रहित पेमेंट गेटवे का करें इस्तेमाल 

तत्काल टिकट की बुकिंग के वक्त सही पेमेंट गेटवे का चुनाव करना बेहद जरूरी है. आम तौर पर IRCTC से ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए इंटरनेट बैंकिंग सबसे तेज और सुरक्षित ऑप्शन होता है. हालांकि इस प्रोसेस में आपको ओटीपी के लिए भी इंतजार करना पड़ता है. लेकिन तत्काल टिकट के दौरान इस ओटीपी के इंतजार के चलते आपका कीमती समय बरबाद हो सकता है. ऐसे में आपको तत्काल टिकट के पेमेंट के लिए उन ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहिए जिनमें ओटीपी दर्ज करने की जरुरत ना पड़ती हो. इसके लिए आप किसी भी ई-वॉलेट या UPI ऐप जैसे PhonePe और Googal Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

हाईस्पीड इंटरनेट का करें इस्तेमाल 

तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए हाईस्पीड इंटरनेट का होना बेहद जरूरी है. बुकिंग के दौरान भारी ट्रैफ़िक के चलते वेबसाइट पर बहुत ज्यादा लोड रहता है. इस दौरान यदि आपके इंटरनेट की स्पीड कम होती है और पेज खुलने में समय लगता है तो ऐसे में कई बार आपको बुकिंग एरर (booking error) का सामना करना पड़ सकता है. इसका सब से ज्यादा नुकसान पेमेंट के दौरान हो सकता है और टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल हो सकती है. ऐसे में आपको दोबारा बुकिंग की पूरी प्रोसेस दोहरानी पड़ेगी और टिकट बुक होने के चांस भी कम हो जाएंगे.

तत्काल कोटा खुलने से पहले कर लें लॉग-इन 

IRCTC तत्काल टिकट के लिए रोजाना एक तय समय इसका कोटा खोलती है. आपको इस सीमित समय में ही अपना तत्काल टिकट बुक करना होता है. तत्काल टिकट जल्द से जल्द बुक करने के लिए और ट्रैफ़िक लोड से बचने के लिए आप तत्काल कोटा खुलने से 1-2 मिनट पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉग-इन कर लें. तत्काल बुकिंग की संभावना बढ़ाने के लिए आप चाहें तो एक ही आईडी से दो अलग-अलग ब्राउजर पर भी लॉग-इन कर सकते हैं. एक ब्राउजर पर काम न हो तो दूसरे से ट्राई कर सकते हैं. 

ज्यादा तत्काल कोटे वाली ट्रेन का करें चुनाव 

तत्काल टिकट बुक कराने से पहले सही ट्रेन का चुनाव भी बेहद जरूरी है. अगर आप कन्फर्म तत्काल टिकट चाहते हैं तो ऐसी ट्रेन का चुनाव करें जिनमें तत्काल कोटे में सबसे ज्यादा टिकट हो. 

यह भी पढ़ें

भारतीय शेयर मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 55 हजार के पार, निफ्टी 16400 पर पहुंचा

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब पटरी पर दोबारा दौड़ रही हैं अनरिजर्व्ड ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैसूर में बीजेपी पर बरसे सिद्धारमैया, बोले- 'संविधान के खिलाफ भाजपा, सिर्फ तानाशाही पर रखती है भरोसा'
मैसूर में बीजेपी पर बरसे सिद्धारमैया, बोले- 'संविधान के खिलाफ भाजपा, सिर्फ तानाशाही पर रखती है भरोसा'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैसूर में बीजेपी पर बरसे सिद्धारमैया, बोले- 'संविधान के खिलाफ भाजपा, सिर्फ तानाशाही पर रखती है भरोसा'
मैसूर में बीजेपी पर बरसे सिद्धारमैया, बोले- 'संविधान के खिलाफ भाजपा, सिर्फ तानाशाही पर रखती है भरोसा'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Japan Earthquake: खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
IRCTC Tour Package: IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
Embed widget