एक्सप्लोरर

Atal Pension Yojana: देश में अबतक 3.30 करोड़ लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े, जानें इसके बारे में पूरी डिटेल

केंद्र सरकार की पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. अबतक इस योजना से पूरे देश में 3.30 करोड़ से भी अधिक लोग जुड़े हैं.

केंद्र सरकार की पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. यह रिकॉर्ड यहां से जुड़ने वाले लोगों का है. अबतक इस योजना से पूरे देश में 3.30 करोड़ से भी अधिक लोग जुड़े हैं. इस रिकॉर्ड की जानकारी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने दी.

मौजूदा वित्तीय वर्ष में अबतक आंकड़ों के मुताबिक इस योजना से 28 लाख लोग जुड़े हैं. वहीं पूरे आंकड़े को देखें तो अबतक 25 अगस्त तक मिली जानकारी के अनुसार 3.30 करोड़ लोग इस पेंशन योजना से जुड़ गए हैं. अटल पेंशन योजना की शुरूआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था.

एसबीआई में जुड़े सबसे अधिक लोग

मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 के मुताबिक अटल पेंशन से सबसे ज्यादा लोग एसबीआई बैंक में जुड़े हैं. एसबीआई बैंक में अबतक इस योजना के तहत 8 लाख से भी ज्यादा नए लोग जुड़े हैं. इसके अलावा जिन लोगों के बैंकों में सेविंग खाते हैं, वे लोग अटल पेंशन योजना से ज्यादा जुड़े हैं. यह संख्या 2.33 करोड़ के करीब है. इसके बाद रीजनल रूरल बैंकों में 61.32 लाख लोगों ने इस स्कीम का फायदा उठाया है. प्राइवेट बैंकों में 20.64 लाख लोगों ने, स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेंमेंट बैंक में 10.78 लाख लोगों ने, पोस्ट ऑफिस में 3.40 लाख लोगों ने और कॉपरेटिव बैंक से 84,627 लोगों ने इस पेंशन योजना का लाभ लिया है.

क्या है अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना की शुरूआत साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी. इस पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति का सेविंग्स खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में होना चाहिए. इस स्कीम से जुड़ने की उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल है. यह एक गारंटीड पेंशन स्कीम है. इसके तहत जमाकर्ता को 1000 से 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है. पेंशन की राशि स्कीम में जमा किए पैसो पर निर्भर करती है. जब व्यक्ति 60 साल के उम्र का होता है तो उसे इस पेंशन की राशि दी जाती है.  

यह भी पढ़ें:

जापान ने सप्ताह में चौथी बार लगाई मॉडर्ना की वैक्सीन पर रोक, जानें कारण

मौसम विभाग का अनुमान- मध्य भारत में सितंबर में जमकर बरसेंगे बादल, सामान्य से अधिक होगी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget