एक्सप्लोरर

Alert ! बचे हैं केवल 20 दिन, इन 5 तरीकों से जमा करेंगे लाइफ सर्टिफिकेट तो नहीं रुकेगी पेंशन

Pensioners Life Certificate: अगर पेंशनर्स ने लाइफ सर्टिफिकेट को अभी तक जमा नहीं कराया है तो उनके पास केवल 20 दिन बचे हैं. आप भी जानें घर बैठे कैसे जमा कर सकते हैं ये प्रमाणपत्र.

Life Certificate for Pensioners: अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं और उनकी पेंशन (Pension) आती है तो ये खबर जानना जरूरी है. अब बुजुर्गों को ये खास काम करने की जरूरत है क्योंकि इसके लिए सिर्फ 20 दिन बचे हैं. पेंशनर्स को 28 फरवरी (28 February 2022) तक अपना जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा करना होगा वर्ना उनकी पेंशन रुक जाएगी.

सरकार ने बढ़ाई थी आखिरी तारीख
कोरोनाकाल के चलते सरकार ने रिटायरीज पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तारीख आगे बढ़ा दी थी. हर साल 30 नवंबर को पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है और इसके लिए उनके पास कई तरीके हैं. सरकार ने 30 नवंबर से पहले 31 दिसंबर तक की तारीख बढ़ाई थी और फिर 28 फरवरी तक के लिए इस डेडलाइन को बढ़ाया था.

इन तरीकों से जमा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट
आपके घर के बुजुर्गों के पास कई तरीके हैं जिनसे वो अपनी जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं. यहां पर ऐसे ही 5 तरीकों के बारे में बताया जा रहा है.

1. बैंक की ब्रांच जाकर
जिस किसी बैंक में आपकी मंथली पेंशन आती है या आएगी इस बैंक की ब्रांच में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी तरह का चार्ज  नहीं देना होगा.

2. डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस
देश के कुल 12 बैंक पेंशनर्स को घर बैठे पेंशन सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा दे रहे हैं. बैंक ऑफिसर को घर बुलाकर लाइफ सर्टिफिकेट देने के लिए आपको चार्ज देना होगा. एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ये फैसिलिटी दे रहे हैं.

3. डाकिए को लाइफ सर्टिफिकेट देकर भी हो सकता है काम
इस सर्विस के तहत आप घर पर डाकिये को बुलाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. हालांकि ये बहुत ज्यादा प्रचलन में नहीं है क्योंकि लोगों को इसकी जानकारी कम है. दो साल पहले यानी नवंबर 2020 में ही डाकिए को बुलाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा लागू की गई है. हालांकि ये उन बुजुर्गों के लिए बेहद काम की है जो खुद जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में असमर्थ हैं.

4. जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल पर जाकर जमा करें
जीवन प्रमाण पोर्टल जिसका यूआरएल https://jeevanpramaan.gov.in/ है इसपर अपना लाइफ सर्टिफिकेट दे सकते हैं. या फिर आप जीवन प्रमाण पत्र ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि बताए गये तरीके का इस्तेमाल कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा तो कर सकते हैं लेकिन इसका तरीका थोड़ा मुश्किल भरा है और बुजुर्गों को इसे चलाने में दिक्कत हो सकती है.

5. पेंशन ऑफिस में सबमिट करें लाइफ सर्टिफिकेट
आप सीधे सेंट्रल पेंशन ऑफिस में जाकर भी लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Indian Railways News: ट्रेन की मिडिल बर्थ खोलने से लेकर TTE के टिकट चेक करने तक के ये नियम जानकर लें फायदा

Salary Account Rules: जानिए सैलरी अकाउंट में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस, क्या मिलते हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget