एक्सप्लोरर

Saving Vs Current Account: जानिए, सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में क्या फर्क है, किसके क्या हैं फायदे

बैंक अकाउंट लगभग सभी लोगों का होता है. लेकिन बहुत से लोगों को सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में फर्क और इनके फायदों की कम जानकारी होती है. आइए आपको बताते हैं इनमें मुख्य अंतर क्या है और इनके क्या-क्या फायदे हैं

बैंक अकाउंट लगभग सभी का होता है. बैंक अकाउंट इस्तेमाल पैसे रखने और पैसों के लेन-देने के लिए किया जाता है. ज्यादातर लोगों का सेविंग अकाउंट या फिर करंट अकाउंट होता है. लेकिन सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में फर्क क्या होता है और इनके क्या-क्या फायदे होतें है, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं. 

सेविंग अकाउंट को आप अकेले या जॉइंटली खुलवा सकते हैं. इस पर 4 से 6 फीसदी तक ब्याज मिलता है. ज्यादातर बैंक में इसे ऑपन रखने के लिए मिनिमम राशि रखना जरूरी होता है. सेविंग अकाउंट कई तरह के होते हैं जैसे रेगुलर सेविंग अकाउंट, सैलरी सेविंग अकाउंट, जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट और सीनियर सिटीजन के लिए भी कुछ स्पेसिफिक सेविंग अकाउंट्स होते हैं.

वहीं, करंट अकाउंट रेगुलर ट्रांजेक्शन के लिए अच्छा रहता है. यह अकाउंट उन लोगों के लिए होता है जो बिजनेस या रोजाना ट्रांजेक्शन करते हैं. ये अकाउंट ज्यादातर बिजनेस आर्गेनाइजेशन, फर्म आदि रखते हैं. इसमें पैसा जमा कराने और निकालने की कोई लिमिट नहीं होती है. करंट अकाउंट पर कोई ब्याज नहीं मिलता है.

सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट  में अंतर
सेविंग अकाउंट लोगों को पैसे की बचत के लिए प्रोत्साहित करता है. वहीं करंट अकाउंट व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के काम आता है. सेविंग अकाउंट रेगुलर इनकम वाले लोगों के लिए अच्छा होता है जैसे वेतनभोगी कर्मचारी और दूसरे लोग. वहीं करंट अकाउंट व्यापार के लिए डिजाइन किया गया है. दोनों में मिनिमम राशि नहीं रखने पर पनेल्टी लगती है लेकिन करंट अकाउंट में ज्यादा राशि रखनी होती है. 
 
सेविंग अकाउंट में ट्रांजेक्शन की लिमिट होती है लेकिन करंट अकाउंट में ऐसा नहीं होता. सेविंग अकाउंट पर 4 से 6 फीसदी ब्याज मिलता है लेकिन करंट अकाउंट पर कोई ब्याज नहीं मिलता है. सेविंग अकाउंट उतना ही पैसा निकाला जा सकता है जितना अकउंट में होता है लेकिन करंट अकाउंट में ज्यादा पैसा निकालने की भी सुविधा होती है और फिर पैसा जमा कराने पर इसे ब्याज सहित एडजस्ट कर दिया जाता है.

दोनों अकाउंट्स के ये हैं फायदे

सेविंग अकाउंट के फायदे
सेविंग अकाउंट में ज्यादातर लॉकर फीस पर 15 से 30 फीसदी छूट मिल जाता है. कई बैंक अकाउंट के साथ लाइफ और जनरल इश्योरंस ऑफर करते हैं. इसमें 4 से 6 फीसदी तक ब्याज मिलता है, कुछ बैंक 7 फीसदी तक भी ब्याज देते हैं. इस अकाउंट को क्रडिट कार्ड बिल या दूसरे यूटिलिटी बिलों का भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. फाइनेंसियल मार्केट में ट्रेड के लिए सेविंग अकाउंट होना जरूरी होता है.

करंट अकाउंट के फायदे
करंट अकाउंट में डिमांड ड्राफ्ट सुविधा से पैसा जमा करना और ट्रांसफर कर आसान हो जाता है. इसमें बैंक डोर स्टेप बैंकिंग, टेलिफोनिक बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिग जैसे सुविधाएं देते हैं. इस अकाउंट से लोन लेने में भी मदद मिलती है. इसके कस्टमर देश में कहीं भी किसी भी ब्रांच से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.   

यह भी पढ़ें-
क्या PAN नागरिकता का सबूत हो सकता है? क्या कोई विदेशी पैन नहीं बनवा सकता? जानिए

क्या आपके Aadhaar Card से किसी दूसरे शख्स ने ले रखा फोन कनेक्शन, ऐसे चेक करके जल्दी कराएं बंद, ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget