एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: बनवाना है पासपोर्ट तो मत लगाओ ऑफिस के चक्कर, घर बैठे आसानी से भरो ऑनलाइन फॉर्म

Passport: पासपोर्ट का आवेदन करने के लिए अब तो कार्यालयों और एजेंटों के पास चक्कर काटने का भी झमेला नहीं है.

Online Passport Registration: अगर आपको भारत से बाहर किसी दूसरे देश जाना है तो उसके लिए आपका पासपोर्ट होना जरूरी है. पासपोर्ट बनवाने को लेकर यह आम विचार है कि इसकी प्रक्रिया बहुत कठिन है. इसमें कोई दोराय नहीं कि सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी वेरिफिकेशन प्रक्रिया का पालन किया जाता है. लेकिन यह प्रक्रिया बहुत जरूरी लेकिन सामान्य होती है.

पासपोर्ट का आवेदन करने के लिए अब तो कार्यालयों और एजेंटों के पास चक्कर काटने का भी झमेला नहीं है. क्योंकि अब आप खुद ऑनलाइन माध्यम से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. हम आपको इसकी सामान्य प्रक्रिया बताएंगे-

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन-

सरकार हर सार्वजनिक कार्यालय और वहां के कामकाज को डिजिटल करने में लगी हुई है. इसके चलते अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करना भी बहुत आसान हो गया है. आप ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं.

इसके लिए आपको https://www.passportindia.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा. इस वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

-रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी सामान्य जानकारी जैसे कि नाम,पता,मोबाइल नंबर,लगाए जा रहे दस्तावेजों में दर्ज सही-सही जन्मतिथि और ई-मेल आईडी भरनी होगी. इसके अलावा आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस की जानकारी भी देनी होगी.

- सामान्य जानकारी भरने के बाद आप Passport Seva के विकल्प पर जाएं और Continue के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport के विकल्प पर जाकर क्लिक करें.

- इसके बाद Click Here To Fill के विकल्प पर जाकर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर जाएं और वहां आपसे मांगी जा रही जानकारी बिल्कुल सही-सही सावधानीपूर्वक भरें.

- इसके बाद आपको सब्मिट के विकल्प पर जाकर क्लिक कर देना है और फिर अपना आवेदन सबमिट कर देना है. दिए गए विकल्प पर जाकर आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का अपॉइंटमेंट लेना है.

-इसके बाद आपको आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना  होगा.

-आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप आवदेन शुल्क सहित पूरे आवेदन की पीडीएफ डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें.

-इसके बाद जिस दिन आपका नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय में अपॉइंटमेंट है तब जन्मतिथि सत्यापित करने के लिए प्रमाणपत्र,अपना पहचान पत्र एवं अन्य जरूरी कागजातों सहित कार्यालय पहुंचे और वहां होने वाली आगे की प्रक्रिया को पूरा करें.

- इसके बाद आपकी दी हुई जानकारियों को जाँचने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन होगा.

-इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आपका पासपोर्ट डाक के द्वारा आपके पते पर पहुँचा दिया जाएगा.

General Knowledge: क्यों बढ़ती जा रही है एवरेस्ट पर्वत की ऊंचाई ? जानिए कारण

General Knowledge: आखिर कैसे धधक रहा है सूरज ? क्या है इसकी अपार गर्मी का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget