एक्सप्लोरर

LIC Policy in 2021: LIC के पांच सबसे बेहतरीन Insurance Plan, जानिए कौन सा है आपके लिए बेस्ट

भारतीय जीवन बीमा प्राधिकरण अपने लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिए लोगों के भविष्य और उनके परिवार को संवारने में मदद कर रहा है. LIC के पांच सबसे बेहतरीन प्लान के बारे में जानिए.

आज के तेजी से बदल रहे समय और नई-नई बिमारियों के बीच जीवन का कोई भरोसा नहीं है. वहीं हम सभी अपने परिवार की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित देखना चाहते हैं. इसलिए हम सभी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनते हैं. वर्तमान समय में देश में भारतीय जीवन बीमा प्राधिकरण कई तरह की जीवन बीमा पॉलिसी उपलब्ध करा रहा है.

अक्सर देखा गया है कि हम जानकारी के अभाव और जल्दबाजी में किसी ऐसे LIC प्लान को खरीद लेते हैं. जिसे भविष्य में पूरा करने में हमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. हमें हमेशा अपनी जरूरतों के हिसाब से ही पॉलिसी के प्लान खरीदने चाहिए. हमें ध्यना रखना वाली बात है कि यहां कई लोगों की जरूरतें अलग अलग होती हैं. ऐसे में एक ही प्लान सभी की जरुरतों को पूरा नहीं कर सकता है.

यहां पर भारतीय जीवन बीमा प्राधिकरण की ओर से बच्चों के लिए चिल्ड्रेन प्लान से लेकर लोगों के रिटायरमेंट को देखते हुए रिटायरमेंट पॉलिसी प्लान और वहीं एफडी की तरह इंवेस्ट करने के लिए लोगों को सिंगल प्रीमियम प्लान मिलता है. इसके अलावा आप अगल अपने लिए एक गारंटेड रिटर्न प्लान की सोच रहें हैं तो इसके लिए बीमा कंपनी गारंटेड रिटर्न प्लान भी दे रही है. आज हम आपको LIC के पांच सबसे बेहतरीन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसे चुनकर आप अपनी बीमा पॉलिसी की सुरक्षित शुरुआत कर सकते हैं.

जीवन आंनद

LIC की जीवन आनंद प्लान के तहत पॉलिसीधारक को लाइफ टाइम इंश्योरेंस कवर दिया जाता है. वहीं पॉलिसीधारक की मौत के बाद उसके परिजनों को डेथ बेनेफिट भी मिलता है. इस पॉलिसी के तहत मैच्योरिटी के बाद भी पॉलिसीधारक का लाइफ टाइम इंश्योरेंस रहता है. वहीं बाकी इंश्योरेंस पालन की बात की जाए तो मैच्योरिटी के बाद इंश्योरेंस कवर प्लान ख्तम हो जाता है. LIC की इसी पॉलिसी को 'जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी' नाम से जाना जाता है. 

इस प्लान के तहत अगर आपने 21 साल की उम्र में 20 साल के लिए इस प्लान को लिया तो 41 साल की उम्र में इसकी मैच्योरिटी होने के बाद आपको पॉलिसी की मैच्योरिटी मिल जाती है. वहीं आपका लाइफटाइम इंश्योरेंस चलता रहता है. पॉलिसीधारक की मौत के बाद परिजनों का इस पॉलिसी की सम एश्योर्ड के तहत डेथ बेनेफिट अमाउंट दिया जाता है.

जीवन उमंग

LIC का यह प्लान उन लोगों की पहली पसंद होता है जो पूरी जिंदगी इंश्योरेंस के साथ गारंटीड रिटर्न की इच्छा रखते हैं. इसके अलावा अपना रिटायरमेंट प्लान कर रहे लोग भी इसे अपनी पहली पसंद में रखते हैं. वहीं इस प्लान के तहत लोगों को एक निर्धारित प्रीमियम पेमेंट करने के बाद लाइफटाइम गारंटीड अमाउंट मिलती है. वहीं पॉलिसीधारक की मौत के बाद भी परिवार को डेथ बेनेफिट मिलता रहता है. 

LIC की जीवन उमंग प्लान के प्रीमियम टर्म पूरा होने पर पॉलिसीधारक को लाइफटाइम गारंटीड अमाउंट मिलता है. यह गारंटीड अमाउंट सम एश्योर्ड का 7 से लेकर 8 प्रतिशत तक का हो सकता है. जिसका उदाहरण यह है कि आपने 10 लाख रुपए का प्लान लिया तो प्लान के प्रीमियम होने पर हर साल आपको 70 से 80 हजार रुपए मिले रहेंगे. यह अमाउंट पॉलिसीधारक की डेथ होने तक दिया जाता है. वहीं डेथ होने के बाद पॉलिसीधारक के परिवार वालों को डेथ बेनेफिट दिया जाता है.

इस प्लान की मैच्योरिटी 100 साल निर्धारित की गई है. वहीं पॉलिसीधारक के 100 साल जीवित रहने के बाद मैच्योरिटी का अमाउंट दे दिया जाता है. इस प्लान को बच्चों के नाम पर भी लिया जा सकता है. इसमें न्युनतम आयु 90 दिन निर्धारित की गई है. वहीं अधिकतम उम्र आपके प्रीमियम पेइंग टर्म पर निर्भर करता है.

सिंगल प्रीमियम एंडोवमेंट प्लान

LIC का सिंगल प्रीमियम प्लान एक साथ पैसा इंवेस्ट करने वालों के लिए सबसे बेहतरीन प्लान है. वे लोग जो एक साथ फिक्सड अमाउंट जमा करने के साथ ही इंशोयरेंस प्लान चाहते हैं वह इसे ले सकते हैं. जिस प्रकार बैंकों की FD में एक फिक्सड अमाउंट एक फिक्सड समय के लिए जमा किया जाता है, वैसे ही इस प्लान में भी आप अपने पैसे को फिक्सड समय के लिए जमा कर सकते हैं. 

इस प्लान के तहत पॉलिसीधारक का पैसा फिक्सड टाइम के लिए जमा किया जाता है, पॉलिसी पूरा होने पर मैच्योरिटी की अमाउंट पॉलिसीधारक को दे दिया जाता है. इसमें पॉलिसीधारक को अच्छी रिटर्न के साथ ही इंश्योरेंस कबर का बेनेफिट भी मिलता है. अगर आप LIC में एक साथ पैसे इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो सिंगल प्रीमियम एंडोवमेंट प्लान आपके लिए बेस्ट प्लान हो सकता है. 

जीवन लाभ

LIC का जीवन लाभ प्लान उन लोगों की पहली पसंद बन सकता है जो इंश्योरेंस कवर के साथ हाई रिटर्न पाने की इच्छा रखते हैं. LIC के इस प्लान में दिया जाने वाला बोनस बाकी इंश्योरेंस प्लान से काफी ज्यादा होता है. जिसके कारण इस प्लान की मेच्योरिटी के समय हमें काफी ज्यादा रिटर्न मिलता है. 

इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें ग्राहक को कुछ कम सालों के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होता है. उदाहरण के लिए अगर आप इस प्लान को 16 साल के लिए ले रहे हैं तो इसमें आपको मात्र 10 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा. वहीं 21 साल के प्लान के लिए आपको 15 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा और 25 साल के प्लान पर आपको 16 साल तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा. 

इस प्लान को लेने के लिए सबसे कम उम्र 8 साल और अधिकतम 59 साल निर्धारित की गई है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को मासिक, त्रैमासिक, छमाही और सालाना प्रीमियम जमा करने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही इस प्लान से आपको टैक्स और लोन बेनेफिट भी मिलते हैं.

जीवन लक्ष्य

LIC के बेहतरीन प्लान में शुमार जीवन लक्ष्य प्लान आपको अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें पॉलिसी होल्डर की मौत के बाद भी मैच्योरिटी का अमाउंट दिया जाता है. फिलहाल इस पॉलिसी का प्रीमियम काफी ज्यादा होता है, और इसमें ग्राहक को प्रीमियम भरने में तीन साल की छूट भी मिलती है. 

उदाहरण के तौर पर अगर पॉलिसीधारक इस पॉलिसी को 20 साल के लिए लेता है तो उसे मात्र 17 साल तक ही पेमेंट करनी पड़ती है. वहीं इस प्लान के पूरा होने से पहले अगर पॉलिसी धारक की डेथ हो जाती है तो इस कंडिशन में पॉलिसी चलती रहती है, जिसके लिए पॉलिसी धारक के परिवार से कोई रकम नहीं ली जाती है. वहीं हर सम एश्योर्ड का 10% धारक के परिवार को पॉलिसी मैच्योरिटी तक दिया जाता है. 

फिलहाल इस प्लान के लिए न्युनतम आयु 18 साल और अधिकतम 50 साल निर्धारित की गई है. इस प्लान को ग्राहक अपने नाम पर लेकर अपने बच्चों के भविष्य को सिक्योर कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ेंः
FD की मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकाला तो अब कम मिलेगा ब्याज, जानें आपके निवेश पर क्या होगा असर

Aadhaar card: घर बैठे आधार में जेंडर, जन्म तिथि, नाम और एड्रेस कैसे बदल सकते हैं, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget