एक्सप्लोरर

Fire Safety Tips: रसोई गैस सिलेंडर में लगी भयानक आग पर कैसे पाएं काबू, जानें बेहद आसान तरीका

अगर आपके रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई है तो इस दौरान सबसे जरूरी चीज ये है कि आप जरा भी न घबराएं क्योंकि घबराहट में काम बिगड़ सकता है.

घर में गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो सोचिए कितना बड़ा हादसा हो सकता है. इस भयानक स्थिति में पूरे घर में आग लगने के साथ ही जान-माल की हानि भी उठानी पड़ सकती है. बहरहाल ऐसी स्थिति से निपटने के लिए यूं तो कई तरीके हैं जिन्हें इस्तेमाल में लाकर बड़े हादसे से बचा जा सकता हैं लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं बेहद ही आसान उपाय जिसे आजमाकर रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग को फौरन बुझाया जा सकता है.

बिल्कुल न घबराएं

अगर आपके रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई है तो इस दौरान सबसे जरूरी चीज ये है कि आप जरा भी न घबराएं, क्योंकि घबराहट में काम बिगड़ सकता है. इसलिए खुद पर भरोसा रखें और किसी तरह सिलेंडर से निकल रही गैस पर काबू पाने के लिए रेग्यूलेटर को बंद करने की कोशिश करें.

बेडशीट से बुझाएं गैस सिलेंडर में लगी आग

अगर गैस का रिसाव एक दिशा में हो रहा है और एक ही दिशा में आग लगी है तो आप दूसरी तरफ से रेग्यूलेटर बंद कर सकते हैं लेकिन अगर आग चारों तरफ फैल गई है तो इस स्थिति में रेग्यूलेटर को बंद करना बेहद मुश्किल हो जाता है. लेकिन इस स्थिति से निपटना भी आसान हैं. इसके लिए घर में पड़ी कोई भी बेडशीट या चादर ले लें उसे पानी से गीला कर लें. इसके बाद इस गीली बेडशीट को अंदर की तरफ हाथ करके पकड़े क्योंकि अगर आपके हाथ बाहर होंगे तो वे झुलस सकते हैं. इसके बाद जिस सिलेंडर से आग निकल रही है उसके चारों तरफ गीली बेडशीट को लपेट दें. आग फौरन बुझ जाएगी.

आग बुझते ही फौरन बंद कर दें रेग्यूलेटर

आप इस आसान उपाय से सिलेंडर से निकल रही आग तो बुझा देंगे लेकिन ध्यान रहे कि रेग्यूलेटर अभी भी बंद नहीं हुआ है तो इस स्थिति में थोड़ा सा चादर सिलेंडर पर से हटाएं और बिना एक पल गंवाए रेग्यूलेटर बंद कर दें.  इस आसान तरीके से सिलेंडर से निकल रही आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है और किसी भयानक हादसे को भी टाला जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Dhanteras 2020: धनतेरस के पर्व पर किन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ, जानें पूरी लिस्ट

दिवाली पर शेयर बाजार में बरसेगा जमकर पैसा, जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग और इसका शुभ समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget