एक्सप्लोरर

दिवाली 2020 : धनतेरस पर गोल्ड की खरीदारी से पहले जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

कभी भी एकदम शुद्ध यानी 24 कैरेट गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. सोने के गहने या तो 22 कैरेट गोल्ड के बनते हैं या 18 कैरेट के होते हैं. सोने के गहनों में चांदी या जस्ता की मिलावट कर बनाए जाते हैं.

धनतेरस आज चुका है. ऐसे में कई लोग धनतेरस पर सोना खरीदने के बारे में भी सोच रहे हैं. दरअसल इस त्योहार पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन इस धनतेरस सोना खरीदने से पहले हम आपको कुछ जरूर बातें बताने जा रहे हैं. सोना खरीदने से पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि सोने की शुद्धता कैसे तय की जाती है. अगर आपको यह बात पता होगी तो आप सोने की शुद्धता के हिसाब से ही कीमत भी देंगे.

वैसे आपको बता दें कि कभी भी एकदम शुद्ध यानी 24 कैरेट गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. सोने के गहने या तो 22 कैरेट गोल्ड के बनते हैं या 18 कैरेट के होते हैं. सोने के गहनों में चांदी या जस्ता की मिलावट कर बनाए जाते हैं. अब सवाल यह उठता है कि ये कैरेट क्या होता है और जो सोने के गहने आप खरीदने जा रहे हैं उसमे कितने ग्राम सोना लगाया गया है. दरअसल इस बात का पता होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आप दुकान पर जाकर कैरेट सोना खरीदते हैं जबकि भाव ग्राम के आधार पर देते हैं.

 कैरट को माना जाता है सोने की शुद्धता का मानक

 गौरतलब है कि हमेशा से कैरट को सोने की शुद्धता का मानक माना जाता रहा है. एक कैरट गोल्ड का मतलब है 1/24 फीसदी सोना, अगर आप 22 कैरट की शुद्धता का सोना खरीद रहे हैं तो उसमे (22/24)*100 यानी 91.66 प्रतिशत सोना है. वहीं 24 कैरट सोने के आधार पर 22 कैरट या 18 कैरट सोने के भाव तय होंगे. इस गणना को सोना खरीदने से पहले जरूर करें. इसके लिए सोने के गहने खरीदने से पहले इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (ICGA) की वेबसाइट http://ibjarates.com पर जाकर ताजा भाव जरूर चेक करें. अगर आपको ताजा भाव पता होंगे तो 22 कैरट या 18 कैरट के गोल्ड आभूषण खरीदने पर उतनी ही शुद्धता के पैसे आप दे सकते हैं जितना आप खरीद रहे हैं. गौरतलब है कि आईबीजीए की वेबसाइट पर दिए गए सोने के भाव पूर देश में मान्य होते हैं.

कैरट में कितनी होती है शुद्धता

ज्यादातर ज्वैलर्स 22 कैरट या 91.6 फीसदी शुद्धता वाली गोल्ड ज्वैलरी को बेचता है. इन गहनों पर 915 हॉलमार्क दिया जाता है. वहीं 18 कैरट के सोने के गहनों में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है.

24 कैरट सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है.

 23 कैरट सोने में 95.8 फीसदी शुद्धता होती है.

22 कैरट सोने में 91.6 फीसदी होती है शुद्धता.

21 कैरट सोने में 87.5 फीसदी शुद्धता होती है.

18 कैरट सोने में 75.0 फीसदी शुद्धता होती है.

17 कैरट सोने में 70.8 फीसदी शुद्धता होती है.

14 कैरट सोने में 58.5 फीसदी शुद्धता होती है.

9 कैरट सोने में 37.5 फीसदी शुद्धता होती है.

हॉलमार्क है सरकारी गारंटी

यहां आपको यह भी जानकारी दे दें कि अगर धनतेरस के त्योहार पर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो हमेशा हॉलमार्क वाले गहने ही खरीदें. दरअसल हॉलमार्क सरकारी गारंटी है यानी उसकी शुद्धता प्रमाणित है. हॉलमार्क पांच अंकों का होता है और सभी कैरट पर अलग-अलग हॉलमार्क अंकित होता है. गौरतलब है कि अगले वर्ष 15 जनवरी से बाजार में सिर्फ हॉलमार्क के ही गहने बिकेंगे. दरअसल केंद्र सरकार ने इससे जुड़ा नियम बना दिया है और इसका उल्लंघन करने पर सजा या जुर्माना लग सकता है. इसके साथ ही सोने के गहने खरीदते समय पक्का बिल भी जरूर लें.

ये भी पढ़ें Investment Tips: आसान है गोल्ड ईटीएफ में निवेश,अच्छा रिटर्न देने में भी है आगे Life Insurance: पहली बार टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान लेने वाले इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, होगा ज्यादा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget