एक्सप्लोरर

Aadhaar Seva Kendra: आधार कार्ड धारकों की सुविधा के लिए UIDAI ने उठाया बड़ा कदम! देशभर में खोलें जाएंगे 114 नए आधार केंद्र

Aadhaar Card Update: UIDAI ने देशभर में 114 नए आधार सेवा केंद्र खोलने का फैसला किया है. इससे लोगों को नए आधार बनवाने और पुराने क अपडेट करने में आसानी होगी.

New Aadhaar Seva Kendra: भारत में लगभग हर जरूरी काम के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) की आवश्यकता पड़ती है. यह आजकल के समय में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. बैंक में खाता खुलवाने (Bank Account Opening) से लेकर यात्रा के दौरान, आईटीआर दाखिल करने से लेकर स्कूल कॉलेज में एडमिशन तक हर जगह आधार की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में इस जरूरी डॉक्यूमेंट को हमेशा अपडेट रखना जरूरी है. कई बार आधार कार्ड में कुछ जानकारी गलत अपडेट हो जाती है. ऐसे में इस कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में आधार को अपडेट (Aadhaar Card Update) करना बहुत जरूरी है. लोगों को आधार कार्ड अपडेट करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न हो इसके लिए देश के हर इलाके में आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) खोलने की कोशिश की जा रही है.

114 नए आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे
हाल ही में UIDAI ने देशभर में 114 नए आधार सेवा केंद्र खोलने का फैसला किया है. इससे लोगों को नए आधार बनवाने और पुराने क अपडेट करने में आसानी होगी. बता दें कि इन 114 आधार केंद्र में से 53 केंद्र देश के बड़े शहरों यानी मेट्रो सिटी में खुलेगा. इसके अलावा बाकी आधार सेवा केंद्र सभी राज्यों को छोटे शहरों और केंद्र शासित प्रदेशों में खोला जाएगा. आधार सेवा केंद्र सुबह 9.30 से शाम 5.30 तक खुला रहता है. आपको बता दें कि देशभर में आधार सेवा केंद्र के अलावा कई आधार सेंटर भी काम कर रहे हैं. इनकी संख्या 35,000 से अधिक है. वहीं आधार सेवा केंद्र की संख्या 88 है. आधार सेंटर में बैंक, पोस्ट ऑफिस, BSNL  ऑफिस जैसे सेंटर शामिल है.

आधार सेवा केंद्र में मिलती है कई सुविधाएं
आपको बता दें कि आधार सेवा केंद्र में लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती है. इसमें नया आधार कार्ड बनवाना, बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट (Aadhaar Card Biometric Update) करना, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट (Mobile Number Update) आदि जैसी जरूरी जानकारी अपडेट करना आदि जैसे जरूरी आप आधार सेवा केंद्र में करवा सकते हैं. इसके साथ ही आप बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का काम भी यहां करवा सकते हैं.

इस तरह पता लगाएं अपने नजदीकी आधार केंद्र के बारे में
गौरतलब है कि अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र  की जानकारी प्राप्त करने के लिए UIDAI ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है. इस नंबर पर आप कॉल करके आधार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.  यह नंबर है 1947. इसके अलावा आप  mAadhaar App के जरिए भी सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Insurance Plan: ग्राहकों को इंश्योरेंस प्लान खरीदने में होगी आसानी! एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी सभी कंपनियों का बीमा, IRDAI ने तैयार किया प्लान

Loan Costly: इस बैंक ने अपने MCLR रेट में की बढ़ोतरी! कस्टमर पर बढ़ेगा कर्ज का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget