LokSabha Election LIVE: मैनपुरी में एक मंच पर साथ दिखे मायावती, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश, पीएम मोदी पर बोला हमला

Background
LokSabha Election 2019: आज उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ा दिन है. लगभग 24 सालों से एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव आज एक साथ एक मंच पर दिखेंगे. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मायावती आज यूपी के मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के लिए प्रचार करेंगी. उत्तर प्रदेश में आज सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की चौथी संयुक्त रैली मैनपुरी में है. इस दौरान बीएसपी चीफ मायावती अपने पुराने प्रतिद्वंदी एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिये वोट मांगेंगी. मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
इसके अलावा 72 घंटे या 3 दिन का चुनाव आयोग का बैन खत्म होने के बाद आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज दुबारा चुनाव प्रचार करेंगे. लखनऊ के हनुमान मंदिर में पूजा के बाद आज सीएम योगी 5 रैलियां करेंगे.





















