एक्सप्लोरर

अब आतंकवादियों को पता है, गलती की तो भारत पाताल से खोजेगा और घर में घुसकर मारेगा: पीएम

Live Updates PM Narendra on terrorist attack अब आतंकवादियों को पता है, गलती की तो भारत पाताल से खोजेगा और घर में घुसकर मारेगा: पीएम

Background

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे. इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन से पहले मोदी आज सुबह 9.30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक' में काशी बीजेपी के बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद करीब सुबह 11 बजे कालभैरव के दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद पीएम सुबह 11.30 बजे कचहरी में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम के नामांकन कार्यक्रम में बीजेपी और एनडीए के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे.

 

कार्यक्रम में अकाली दल से प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में AIADMK, अपना दल और उत्तर-पूर्व के विकास के प्रति समर्पित संगठन NEDA के सहयोगी दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे.


इससे एक दिन पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री ने विशाल रोड शो और ‘गंगा आरती’ के बाद जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीते पांच साल उनकी सरकार के ईमानदार प्रयासों के थे और अगला पांच साल इसके नतीजों का होगा. उन्होंने कहा, नया भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देता है.

पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया.’’

 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के काम करने का यही तरीका है. मोदी ने कहा कि विश्व अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रहा है. मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी.

 

मोदी ने कहा कि वह दावा नहीं करेंगे कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिये जो कुछ भी सोचा था, उसे बीते पांच साल में पूरा कर चुके हैं. लेकिन विकास की गति और स्थिति सही दिशा में है. उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के पांच साल के काम के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो ‘‘70 साल’’ सत्ता में रहे लेकिन उसका लेखा-जोखा देने को तैयार नहीं हैं.

 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पांच साल में ईमानदारी से प्रयास किए गए और अगला पांच साल इसके परिणामों के बारे में होगा. उन्होंने वाराणसी से फिर से नामांकन दाखिल करने के लिये यहां मौजूद जनसमूह से ‘‘अनुमति’’ ली और कहा कि यह भगवान विश्वनाथ की कृपा है कि उन्हें काशी के लोगों की सेवा का अवसर मिला है.

14:56 PM (IST)  •  26 Apr 2019

कांग्रेस राज में आतंकी मौत का खुला खेल खेलते रहे और पाकिस्तान हमारा मजाक बनाता रहा, लेकिन ये नया हिंदुस्तान है. अब आतंकवादियों को पता है कि अगर गलती की तो ये मोदी है. पाताल से भी आतंकियों को भी खोजेगा और घर में घुसकर मारेगा: पीएम
13:48 PM (IST)  •  26 Apr 2019

मोदी ने यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि ऐसा माहौल कुछ लोग बनाने लगे हैं कि मोदी जी तो जीत गये इसलिए वोट नहीं करोगे तो चलेगा . कृपा करके ऐसे लोगों की बात में मत आइये.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget