एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India Newsजम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले सामने आईं फ्लाइट में बैठे ‘लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी’ की तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले सामने आईं फ्लाइट में बैठे ‘लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी’ की तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 31 Jul 2019 12:20 PM (IST)
1/9

अपनी इस पोस्टिंग के दौरान धोनी सैनिकों के साथ बैरेक में रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, धोनी ने खुद सैनिकों के बैरेक में रहने और उनके साथ ही खाना खाने की गुजारिश की थी.
2/9

अपनी तैनाती के दौरान धोनी पैट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट-ड्यूटी करेंगे. यानि वे सैनिकों के साथ कश्मीर घाटी में गश्त करेंगे और मिलिट्री कैंप में गार्ड और पोस्ट पर भी अपनी सेवाएं देंगे.
3/9

इन दिनों 106 टीए (पैरा) बटालियन की तैनाती कश्मीर घाटी में है. धोनी ने कुछ दिनों पहले अपनी यूनिट के साथ काम करने की इच्छा जताई थी.
4/9

धोनी ने साल 2015 में सेना की 106 टीए (पैरा) बटालियन ज्वाइन की थी. उन्होनें आगरा में पैरा सेंटर में पांच पैरा-जंप लगाई थीं, जिसके बाद उन्हें सेना का पैरा-बैज भी दिया गया था.
5/9

धोनी भारतीय सेना की टेरोटेरियल-आर्मी (टीए) की 106 पैरा बटालियन का हिस्सा हैं और लेफ्टिनेंट कर्नल (होनेरेरी-HONARARY) की रैंक पर हैं.
6/9

धोनी की तैनाती आज यानी 31 जुलाई से 15 अगस्त तक आरआर की विक्टर-फोर्स में होगी.
7/9

एम एस धोनी को भारतीय सेना की राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर) में तैनात किया गया है.
8/9

धोनी आज से जम्मू कश्मीर में अपनी बटालियन के साथ 15 दिनों तक आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हिस्सा लेंगे.
9/9

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें धोनी के जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले की है. तस्वीरों में धोनी दो अन्य लोगों के साथ बैठे हैं और काफी कूल लग रहे हैं. इन तस्वीरों में धोनी ने सेना की वर्दी जैसे रंग वाली कार्गो और काली टीशर्ट पहनी है. आप भी देखें लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी की बाकी तस्वीरें.
Published at : 31 Jul 2019 12:20 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
विश्व
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
बिहार
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
क्रिकेट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
























