एक्सप्लोरर

17 मार्च राशिफल: कर्क राशि वालों को करना पड़ सकता है रुकावटों का सामना, जानें अपना भाग्य

मिथुन राशि वालों को आज के दिन कुछ अकेलापन महसूस होगा. होम डेकोरेशन वालों का आज का दिन कोई बड़ा काम दिला सकता है. सिंह राशि वालों को आज आराम करने का कम मौका मिलेगा. आज के दिन उन्हें खूब मेहनत करनी है.

Horoscope: आज का राशिफल आपके लिए कुछ नया लेकर आया है. आज के सितारे मेष राशि के जातकों को नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए कह रहे हैं, वहीं तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा उनके काम भी समय से पूरे होंगे. अन्य राशियों के लिए कैसा है आज का दिन आइए जानते हैं.

मेष- आज के दिन टेक्नॉलजी पर अधिक देना होगा. कार्य को कैसे अपडेट किया जाए. इस पर भी ध्यान दें. जो लोग पुराने कार्य पर अभी भी टिके हुए हैं उनको अब नयी टेक्नॉलजी को अपनाना होगा. वहीं दूसरी ओर मन और आत्मा का बेहद नजदीक से कनेक्शन बना हुआ है. इसलिए जो भी कार्य करेंगें उसे सफलता मिलेगी. ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां आपको मिलेगी क्योंकि समय कठोर मेहनत करने का चल रहा है. व्यापारियों को ग्राहक के साथ मेलजोल बना कर रखना होगा. सेहत में हड्डियों से संबंधित शिकायतें रहेगी. डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले सकते हैं. छोटी बहन को गिफ्ट ला कर दें.

वृष- आज के दिन समाज में आपकी छवि मजबूत होगी. आपके अंदर निस्संदेह बहुत प्रतिभा है बस इसे आज बाहर प्रदर्शित करना होगा. ऑफिस में अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें, सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. लोहे के व्यापारियों को सचेत रहना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थितियां नुकसान करना के फिराक में हैं. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रहे व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी. हेल्थ में यदि कई दिनों से किसी रोग से जूझ रहें हैं तो अब उसमें आराम मिलने वाला है. घर के वरिष्ठ लोगों का आज सहयोग मिलेगा. आज यदि किसी यात्रा पर जा रहें हैं तो आपकी यात्रा सफल होगी.

मिथुन- आज के दिन कुछ अकेलापन सा महसूस होगा. कामों की जिम्मेदारी केवल आप पर होने की वजह से मन उदास भी हो सकता है. इसलिए परेशान होने के बजाय, प्रभु का ध्यान और स्मरण करें इससे आपका मनोबल मजबूत होगा. ऑफिस में महिला सहयोगियों को प्रसन्न रखें, उनका मान-सम्मान आपके लिए अति महत्वपूर्ण है. पार्टी ऑर्गनाइज़र, होम डेकोरेशन का बिजनेस करने वालों के लिए आज का  दिन कोई बड़ा कार्य दिला सकता है, इसलिए काम से संबंधित पूरी तैयारी करके रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से किडनी से संबंधित मरीजों को साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. घर में बिजली से संबंधित दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें.

कर्क- आज के दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. जो कार्य पहले से तय हैं, उनके पूरे की संभावना कम है. ऑफिस में आपकी बात को वरीयता मिलेगी. किसी नये प्रोजेक्ट में आपको शामिल किया जा सकता है. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई योजना बना सकते हैं. जो विद्यार्थी विदेश जा कर शिक्षा लेने की तैयारी कर रहें हैं उनको इस ओर शुभ सूचना मिल सकती है. सेहत में पीठ दर्द परेशान कर सकता है. परिवार के साथ बैठें. कभी-कभी सबके साथ बैठने से भी कई समस्याओं का हल निकल आता है.

सिंह-  आज के दिन खूब मेहनत करनी है. इस बात का भी ध्यान रखना है कि आज कम आराम करने का मौका मिलेगा, क्योंकि वर्तमान समय में ग्रहीय स्थिति मेहनत करवाना चाहती है. कार्यक्षेत्र में बॉस की अपेक्षाएँ आपसे बढ़ सकती हैं जिसके चलते आपकी मेहनत भी बढ़ेगी. व्यापारियों को आकस्मिक लाभ होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर पुराना ऋण भी वापस मिल सकता है. घर के निकट कूड़ा या गंदापानी सड़ रहा हो तो उसको हटवाने की व्यवस्था बनाएं क्योंकि इस समय विषाक्त रोग होने की प्रबल आशंका है. माता पक्ष की ओर से किसी से विवाद हो सकता है. वर्तमान समय में शांत रहना चाहिए.

कन्या- आज के दिन दूरियों को कम करने पर ध्यान देना चाहिए. यदि कम्युनिकेशन गैप के कारण किसी से आपके संबंध खराब चल रहे हों तो इस दूरी को आज कम करने का प्रयास किया जा सकता है. ऑफिस के कार्यों में गलतियों को दोहराना आपको नुकसान पहुंचाने वाला होगा वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. पारिवारिक विवाद के चलते बात बिगड़ने पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. धैर्य का साथ देते हुए समय को निकालना है क्योंकि भविष्य में परिस्थितियां सामान्य होती दिख रही है.

तुला- आज के दिन कार्य को समय पर किया जाएं इस बात पर ध्यान देना होगा. कर्मक्षेत्र की बात करें तो समय पर सारे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेंगे. यदि आप नये बिजनेस की शुरुआत करने जा रहें हैं तो प्रोजेक्ट्स में नये साझेदार जुड़ सकते हैं. साथ ही नये सम्पर्कों से लाभ भी मिलेगा. गायन में रुचि रखने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. स्वास्थ्य ही सभी सुखों का आधार है, इसलिए हमें वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, अविवाहितों को मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.

वृश्चिक- आज के दिन सुख और आनंद के साथ समय व्यतीत करना है, इसलिए अनावश्यक रूप से तनाव नहीं लेना चाहिए.ऑफिस में अगर आपका बैठने का स्थान बदल दिया जाए तो इसको नकारात्मक न समझें बल्कि यह आपके प्रोमोशन की पहली सीढ़ी हो सकती है. कपड़ों का व्यापार करने वालों को नुकसान हो सकता है. जो विद्यार्थी स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है. हेल्थ में यदि आपको गैस्ट्रिक समस्या है तो आज सचेत रहने की जरूरत है. खान-पान में हैवी और बाहर की चीजों का सेवन न करें. कही बातों के चलते बड़े भाई से मनमुटाव कतई न करें.

धनु- आज के दिन हर चीज से कुछ सीखना होगा. जो स्थितियां नकारात्मक लग रही है पर उतनी है नहीं. ऑफिस में कोई भी काम कल के लिए न छोड़े क्योंकि ऐसी स्थिति भविष्य में काम का बोझ बढ़ा सकती है. व्यापारियों को यह ध्यान रखना होगा कि पुराना ग्राहक आपकी बातों से रुष्ट न हो, ग्राहक की संतुष्टि और उसकी प्रसन्नता को सर्वोपरि रखना होगा. मीठा खाने पर नियंत्रण रखना चाहिए. यदि शुगर हाई रहती है तो अधिक सचेत रहने की जरूरत है. ससुराल पक्ष से कुछ विवाद होने की आशंका है लेकिन आपको गंभीर व्यक्तित्व का परिचय देते हुए विवाद को समाप्त करने पर जोर देना होगा.

मकर- आज के दिन वचनों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. बोली इतनी कठोर हो जाएगी कि सामने वाला भावनाओं को समझ नहीं पाएगा भले ही क्यों न आप उसकी भलाई के लिए बोल रहे हों. ऑफिस में कार्य को लेकर मन में चिंता में रहेंगी जिससे खामखा की उलझनों में फंसकर कार्य को बिगाड़ सकते हैं. लोहे का कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा है, साथ ही कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की प्लानिंग, डील करना अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य में बाहर का भोजन खाने से परहेज करना है क्योंकि ग्रहीय स्थिति पेट में इंफेक्शन करा सकती है. किसी गरीब परिवार की मदद करें.

कुंभ- आज के दिन आपका मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा. जिसमें कि कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा. ऐसी स्थिति में सामान्य रहें. गलती पर बॉस आपको डांट दें  तो उसको दिल पर न लें. समय है अपनी गलतियों को सुधार कर बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का. यदि ऐसा करते रहेंगे तो भविष्य में बॉस के कृपा पात्र भी बनेंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य  रहने वाला है. सेहत में अचानक सिर दर्द होने की आशंका है. परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य गड़बड़ है तो उनकी देखरेख करें और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें.

मीन- आज के दिन मन और बुद्धि  दोनों मिलकर आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रही हैं. बस आपको इसका फायदा उठाना है. आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें. ऑफिस में फ़िजूल की बातें करने वालों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. जिन लोगों का आज इंटरव्यू है या किसी कंपटीशन का पेपर देने जा रहें हैं तो पूरी तैयारी के साथ जाए. व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा सजग रहने वाला है नया सौदा सोच-समझकर करें अन्यथा नुकसान होने की आशंका है. हेल्थ में चलते समय सजग रहें गिर कर चोट लग सकती हैं. परिवार के लोगों का रवैया बेहद सहयोगात्मक रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mithun Rashifal 28 June 2026: शुभ योग से व्यावसायिक गतिविधियों में आएगी तेजी, विरोधियों से रहें पूरी तरह अलर्ट
शुभ योग से व्यावसायिक गतिविधियों में आएगी तेजी, विरोधियों से रहें पूरी तरह अलर्ट
Vrishabh Rashifal 28 June 2026: संडे का दिन रहेगा बेहद उन्नति दायक, अटके हुए कार्य पूरे होने से बढ़ेगा उत्साह
संडे का दिन रहेगा बेहद उन्नति दायक, अटके हुए कार्य पूरे होने से बढ़ेगा उत्साह
Mesh Rashifal 28 June 2026: विपरीत ग्रह गोचर से बढ़ सकता है मानसिक तनाव, पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से बचें
विपरीत ग्रह गोचर से बढ़ सकता है मानसिक तनाव, पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से बचें
Aaj ka Love Rashifal 28 June 2026: वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन में बढ़ेगा जुनून, रिश्तों में लौटेगी रोमांस की नई बहार
वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन में बढ़ेगा जुनून, रिश्तों में लौटेगी रोमांस की नई बहार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget